SRH vs DC मुकाबले में मिली हार के बाद Axar Patel ने हार का ठीकरा इस खिलाड़ी पर फोड़ा

Published - 22 Apr 2026, 12:18 AM | Updated - 22 Apr 2026, 12:30 AM

Axar Patel

Axar Patel: आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली 47 रनों की करारी शिकस्त के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में हल्की मायूसी का दिखी। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने इस हार के बाद टीम की कमियों पर खुलकर बात की।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब विपक्षी टीम का बल्लेबाज इतनी असाधारण पारी खेल रहा हो, तो गेंदबाजों को दोष देना गलत है। अक्षर के अनुसार, टीम की खराब फील्डिंग और महत्वपूर्ण मौकों पर कैच छोड़ना हार का मुख्य कारण बना।

अभिषेक शर्मा का जीवनदान पड़ा भारी

Axar Patel

मैच के बाद बातचीत करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने स्वीकार किया कि फील्डिंग में हुई गलतियों ने मैच का रुख बदल दिया।

उन्होंने खासकर अभिषेक शर्मा का जिक्र करते हुए कहा कि यदि टीम ने उनका कैच पकड़ लिया होता या उन्हें रन-आउट करने का मौका नहीं गंवाया होता, तो सनराइजर्स हैदराबाद को कम स्कोर पर रोका जा सकता था।

अभिषेक शर्मा ने जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया और नाबाद 135 रनों की तूफानी पारी खेलकर दिल्ली के आगे विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। अक्षर ने कहा कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी कई बार आपके हाथ में नहीं होती, लेकिन फील्डिंग और कैचिंग पूरी तरह खिलाड़ी के नियंत्रण में होती है और यहीं दिल्ली की टीम चूक गई।

SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 243 का टारगेट, अभिषेक शर्मा का शानदार शतक, अक्षर पटेल के नाम रिकॉर्ड दर्ज

Axar Patel ने अभिषेक-क्लासेन तारीफ की

242 रनों का विशाल स्कोर बनने के बावजूद अक्षर पटेल (Axar Patel) ने अपने गेंदबाजों का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि जब पिच इतनी शानदार हो और अभिषेक शर्मा व हेनरिक क्लासेन जैसे बल्लेबाज अपने शानदार फोर्म में हो, तो गेंदबाजों के लिए कुछ भी करना मुश्किल हो जाता है।

अक्षर ने गेंदबाजों की बात करते हुए कहा कि यदि आपने अपनी योजना के अनुसार गेंद फेंकी है और फिर भी बल्लेबाज ने उस पर अच्छा शॉट लगाया है, तो इसमें गेंदबाज की गलती नहीं है।

उन्होंने विपक्षी बल्लेबाजों की एग्जीक्यूशन की तारीफ करते हुए कहा कि एक कप्तान के तौर पर आपको यह स्वीकार करना पड़ता है कि कभी-कभी विरोधी खिलाड़ी आपसे बेहतर खेल दिखाते हैं।

SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया, पॉइंट्स टेबल अपडेट

हार को भुलाकर आगे बढ़ने पर दिल्ली का ध्यान

इस हार के बावजूद अक्षर पटेल (Axar Patel) टीम में किसी बड़े बदलाव के पक्ष में नहीं दिखे। उनका मानना है कि दिल्ली की टीम अच्छी क्रिकेट खेल रही है और यह सिर्फ खराब दिन था।

अक्षर ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि ऐसी पिचों पर जब स्कोर इतना बड़ा हो जाए, तो उसे भूलकर आगे बढ़ना ही बेहतर होता है। उन्होंने संकेत दिया कि टीम अपनी मौजूदा प्लेइंग इलेवन पर भरोसा कायम रखेगी।

आगामी मैचों में अपनी फील्डिंग की कमियों को सुधार कर जोरदार वापसी करने की कोशिश करेगी। दिल्ली के लिए अब टूर्नामेंट में बने रहने के लिए गलतियों से सीख लेना अनिवार्य हो गया है।

Tagged:

axar patel SRH vs DC IPL 2026 AXAR PATEL POST MATCH INTERVIEW
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

28 मार्च को

2008
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com