टीम इंडिया के स्टार्स की गर्लफ्रेंड्स कौन? जानें किसे डेट कर रहे Siraj-Gill से लेकर Jaiswal तक
Published - 22 Apr 2026, 12:33 PM | Updated - 22 Apr 2026, 01:11 PM
Table of Contents
Team India: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी गर्लफ्रेंड उनको सपोर्ट करने के लिए हर मैच देखने के लिए मैदान पर पहुंच रही हैं। इनमें कुछ प्लेयर्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपना रिश्ता सार्वजनिक कर दिया तो कुछ खिलाड़ियों ने अभी भी अपने रिश्ते को छिपाकर रखा हुआ है। चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही भारतीय टीम (Team India) के 7 खिलाड़ियों के बारे में, जो कि गुपचुप तरीके से इन हसीनों को डेट कर रहे हैं।
यशस्वी जायसवाल
भारतीय टीम (Team India) के स्टार सलामी बल्लेबाज यश्सवी जायसवाल का बल्ला आईपीएल 2026 में आग उगल रहा है। उन्होंने बल्ले से अपनी टीम के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं, लेकिन मैदान के बाहर ये युवा क्रिकेटर मैडी हैमिल्टन को डेट कर रहा है। बता दें कि, साल 2025 में यशस्वी ने मैडी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जो कि काफी वायरल हुई थी। लेकिन अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखा है।
अभिषेक शर्मा
भारतीय टी20 टीम (Team India) के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धमाकेदार शतक ठोका था। लेकिन इस बार अभिषेक अपने क्रिकेट से नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फैशन एंटरप्रेन्योर लैला फैसल को डेट कर रहे हैं। बता दें कि, अभिषेक की बहन कोमल शर्मा की शादी में भी लैला अभिषेक के साथ नजर आई थीं।
अर्शदीप सिंह
पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में यह कपल एक साथ दिखा था, जिसके बाद खबरें हैं कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और पंजाब किंग्स के मैच के दौरान समरीन मैदान पर टीम को सपोर्ट करने भी पहुंची रहती हैं।
ईशान किशन
सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभाल रहे ईशान किशन की कथित गर्लफ्रेंड अदिती हुंडिया हैं, जो कि आईपीएल मैच के दौरान कई बार मैदान पर सपोर्ट की जा चुकी हैं। जबकि आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद भी अदिती और ईशान किशन एक साथ नजर आए थे, जिसने इस बात पर मुहर लगा दी है कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
मोहम्मद सिराज
टीम इंडिया (Team India) के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम इस समय बॉलीवुड अभिनेत्री माहिरा शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। सिराज और माहिरा काफी बार एक साथ नजर आ चुके हैं, जिसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म है कि ये दोनों एक दूसरे के प्यार में क्लीन बोल्ड हो चुके हैं।
हार्दिक पंड्या
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और उनकी प्रेमिका माहिका शर्मा का प्यार किसी से छिपा नहीं है। दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साथ में तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वहीं, एमआई मैचों के दौरान माहिका हार्दिक को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर पहुंचती हैं।
SRH vs DC मुकाबले में मिली हार के बाद Axar Patel ने हार का ठीकरा इस खिलाड़ी पर फोड़ा
Team India के कप्तान भी प्यार में हुए बोल्ड शुभमन गिल
भारतीय टीम (Team India) के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के जोड़ा जाता है। ऐसी खबरें हैं कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी ने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि इस रिश्ते को किसी ने नकारा भी नहीं है।
आईपीएल 2026 के दौरान गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच खेला गया था, जहां सारा तेंदुलकर मैदान में मैच देखने पहुंची थीं। उनके साथ उनकी भाभी सानिया चंडोक भी थीं, लेकिन जहां सानिया एलएसजी की जर्सी पहने बैठी थीं तो सारा ने किसी भी टीम की जर्सी को नहीं पहना था, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि वह यहां पर जीटी को सपोर्ट करने आई हैं, जिसके कप्तान शुभमन गिल हैं।
अजीब हरकतें, टुटा-फूटा अस्पताल, गरीबी से फटेहाल! Vinod Kambli का चौंकाने वाला VIDEO वायरल
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर