RCB Playing XI: पिछली हार के बाद टीम में बदलाव करेंगें रजत पाटीदार? जानिए गुजरात के खिलाफ किन 11 खिलाड़ियोॆ को देंगें मौका
Published - 23 Apr 2026, 12:04 PM | Updated - 23 Apr 2026, 12:15 PM
Table of Contents
RCB Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत काफी धमाकेदार अंदाज में हुई थी, लेकिन पिछले मैच में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स से हाथों रोमांचक हार का सामना करना पड़ा था। आरसीबी के खिलाफ आरसीबी एक समय ड्राइविंग सीट पर नजर आ रही थी, लेकिन अंतिम ओवर में डेविड मिलर ने दो छक्के लगाकर पूरे मैच का रुख ही पलट दिया।
अब आरसीबी (RCB Playing XI) की अगली भिड़ंत 34 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से होगी, जो कि मुंबई इंडियंस से अपना पिछला मैच हारकर आ रही है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि कप्तान रजत पाटीदार किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकते हैं।
RCB का टॉप-4 बेहद खतरनाक

आईपीएल 2026 में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टॉप चार बल्लेबाज (RCB Playing XI) बेहद खतरनाक फॉर्म में हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के खिलाफ पारी की शुरुआत फिल साल्ट और विराट कोहली की सुपर हिट जोड़ी करेगी, जो कि तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि, विराट और साल्ट दोनों ही आक्रामक रुख अपनाते हैं, ताकि उनकी टीम 20 ओवर में बड़े स्कोर तक पहुंच सके।
इसके बाद नंबर तीन पर देवदत्त पडिक्कल को भेजा जा सकता है, जो कि तेजी से रन बनाने की काबिलियत रखते हैं तो कप्तान रजत पाटीदार नंबर चार पर बैटिंग के लिए आ सकते हैं। बता दें कि, इस मैच में टीम मैनेजमेंट देवदत्त पडिक्कल की जगह वेंकटेश अय्यर का इस्तेमाल (RCB Playing XI) कर सकती है, क्योंकि पिछले कुछ मैचों में पडिक्कल का बल्ला अधिक गरजा नहीं है।
मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालेंगे ये खिलाड़ी
टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड और क्रुंणाल पंड्या के कंधों पर मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी होगी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांचवें नंबर पर टिम डेविड को भेजा जा सकता है, जो कि बड़े हिट्स लगाने का हुनर रखते हैं तो रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा और क्रुंणाल पंड्या भी गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों के सामने तेजी से रन बनाना चाहेंगे।
बता दें कि, इस मैच गुजरात टाइटंस की मजबूत गेंदबाजी और आरसीबी (RCB Playing XI) की विस्फोटक बल्लेबाजी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसे में देखना होगा कि बाजी कौन मारता है।
GT के खिलाड़ी Kagiso Rabada खुलेआम सिगरेट पीते आए नजर! 'धुएं' के छल्ले बनाते हुए VIDEO वायरल
भुवी-हेजलवुड पर होगी विकेट निकालने की जिम्मेदारी
गुजरात टाइटंस के सिर्फ तीन बल्लेबाजों को ध्वस्त करने की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड के कंधों पर होगी। वह पावर प्ले में जोस, शुभमन और साईं को चलता करना चाहेंगे, ताकि गुजरात को बड़ा स्कोर खड़ा करने का मौका न मिले।
वहीं, मिडिल ओवरों (RCB Playing XI) में सुयश शर्मा, क्रुंणाल पंड्या और रसिख सलाम होंगे। रसिख को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है, जिन्होंने मौजूदा सीजन में बेहद कमाल की गेंदबाजी की है। बता दें कि, गुजरात के खिलाफ आरसीबी (RCB Playing XI) का बॉलिंग अटैक यकीनन विकेटों की झड़ी लगाना चाहेगा।
RCB Playing XI: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल/वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड। इम्पैक्ट प्लेयर- रसिख सलाम।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर