GT के खिलाड़ी Kagiso Rabada खुलेआम सिगरेट पीते आए नजर! 'धुएं' के छल्ले बनाते हुए VIDEO वायरल

Published - 22 Apr 2026, 07:09 PM | Updated - 23 Apr 2026, 01:03 PM

Kagiso Rabada

आईपीएल 2026 के बीच गुजरात टाइटंस (GT) के खेमे से एक ऐसी खबर आई है जिसने सोशल मीडिया पर सभी को हैरान कर दिया है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह होटल परिसर में खुलेआम सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस के बीच बहस जारी है। कुछ इसे उनका निजी मामला बता रहे हैं, तो कुछ एक एथलीट के रूप में उनकी जिम्मेदारी पर सवाल उठा रहे हैं।

Kagiso Rabada का स्मोकिंग वीडियो वायरल

Kagiso Rabada

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए इस वीडियो में कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) को टीम होटल की बालकनी या किसी ओपन एरिया में बैठे हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में वह काफी बेफिक्र होकर सिगरेट के कश लगा रहे हैं और धुएं के छल्ले बनाते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो होटल की ऊपरी मंजिल से किसी अज्ञात व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया है।

वीडियो में गुजरात टाइटंस के अन्य सदस्य और स्टार स्पिनर राशिद खान भी नजर आ रहे हैं, जो रबाडा के इस व्यवहार को देखकर थोड़े हैरान और असहज लग रहे हैं।

दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनर के नाम का हुआ ऐलान, Kohli-Rohit को पछाड़ इस बल्लेबाज को मिला 'ताज'

क्या नियम तोड़ रहे हैं रबाडा?

कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) के इस वीडियो पर बवाल मचने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या उन पर कोई कार्रवाई होगी? हालांकि, क्रिकेट के नियमों या एंटी-डोपिंग नियमों के अनुसार, सिगरेट पीना किसी कानून का उल्लंघन नहीं है।

खिलाड़ी अपनी निजी जिंदगी में क्या करते हैं, इस पर बोर्ड आमतौर पर दखल नहीं देता। लेकिन, आईपीएल जैसे बड़े मंच पर एक रोल मॉडल होने के नाते सार्वजनिक रूप से ऐसा करना अनुशासन के खिलाफ माना जा सकता है।

फिलहाल गुजरात टाइटंस या बीसीसीआई की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री से इन 3 खिलाड़ियों को होगा नुकसान, पूरी तरह खत्म हो जायेगा इनका करियर

रबाडा का विवादों से पुराना नाता

यह पहली बार नहीं है जब कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) किसी विवाद में फंसे हों। पिछले साल यानी 2025 में भी रबाडा को ड्रग्स से जुड़े एक मामले में एक महीने के लिए सस्पेंड किया गया था

जिसके कारण वह आईपीएल का शुरुआती हिस्सा नहीं खेल पाए थे। हालांकि, इस विवाद के बावजूद मैदान पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। आईपीएल 2026 में रबाडा गुजरात के लिए सबसे सफल गेंदबाज साबित हो रहे हैं और पावरप्ले में विकेट चटकाने में माहिर दिख रहे हैं।

अब देखना होगा कि इस धुएं वाले विवाद का असर उनके आने वाले मैचों और साख पर कैसा पड़ता है।

Tagged:

KAGISO RABADA IPL 2026 Kagiso Rabada smoking
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

चार बार

इंग्लैंड
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com