भारतीय क्रिकेट में इस समय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के नाम का डंका बज रहा है। महज 15 साल की उम्र में आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने जो तबाही मचाई है, उसने चयनकर्ताओं को मजबूर कर दिया है कि उन्हें जल्द ही टीम इंडिया की जर्सी पहनाई जाए।
बाएं हाथ का यह युवा सलामी बल्लेबाज अपनी आक्रामक बैटिंग और रिकॉर्ड तोड़ शतकों से भारतीय क्रिकेट के भविष्य का चेहरा बन चुका है। इनके टीम में शामिल होने से कई खिलाड़ीयों के टीम से बाहर होने की संभावना जताई जा रही है।
Vaibhav Sooryavanshi का आईपीएल 2026 में जलवा
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने इस सीजन में अब तक कई विस्फोटक पारियां खेली हैं।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मात्र 17 गेंदों में 52 रन और आरसीबी के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेलकर सनसनी मचा दी है।
उनका स्ट्राइक रेट 200 के पार रहा है और उनकी टाइमिंग देख दिग्गज भी दंग हैं। अब जब वह सीनियर टीम इंडिया के दरवाजे खटखटा रहे हैं, तो कुछ स्थापित खिलाड़ियों की जगह खतरे में पड़ गई है।
पिछले कुछ समय से अभिषेक शर्मा टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की पहली पसंद रहे हैं। हालांकि, आईपीएल 2026 में अभिषेक का प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनका शानदार शतक ने उनकी वापसी जरूर करवाई है लेकिन जिस तरह से इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका बल्ला अकसर खामोश रहा है उससे वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) की इंट्री से इनके उपर संकट आ सकता है।
वैभव और अभिषेक दोनों ही बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं। चूंकि वैभव की उम्र काफी कम है और वह मौजूदा सीजन में अधिक निरंतरता दिखा रहे हैं, ऐसे में चयनकर्ता भविष्य को देखते हुए वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) को अभिषेक पर तरजीह दे सकते हैं, जिससे अभिषेक का अंतरराष्ट्रीय करियर अधर में लटक सकता है।
गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभाल रहे शुभमन गिल पिछले कुछ समय टी20आई टीम से बाहर चल रहे हैं क्योंकि टीम में उनका समीकरण बन नहीं पा रहा। इससे पहले टी20 विश्व कप 2026 के स्क्वाड में भी जगह नहीं मिली थी।
अब जब वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) जैसे खिलाड़ी आईपीएल 2026 और अंडर 19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं ऐसे में शुभमन गिल का टीम में जगह बनना और भी मुश्किल होता दिख रहा है।
मौजूदा प्रदर्शन की बात करे तो शुभमन के बल्लेबाजी में वो धार नहीं दिखी जो वर्तमान टी20 क्रिकेट की मांग है। बेहतर स्ट्राईक रेट और औसत के मामले में भी फंसते दिख रहे हैं।
संजू सैमसन को टॉप ऑर्डर में जगह बनाना कठिन
संजू सैमसन को अक्सर टॉप ऑर्डर या ओपनिंग में आजमाया जाता है, लेकिन वहां पहले से ही ईशान किशन और अभिषेक शर्मा जैसे नाम मौजूद हैं। अब वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की एंट्री ने इस रेस को और कठिन बना दिया है।
संजू की निरंतरता हमेशा से एक सवाल रही है, जबकि 15 साल के वैभव ने दबाव वाले मैचों में भी जिस तरह से 300 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, उसने संजू सैमसन जैसे सीनियर खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया के दरवाजे लगभग बंद कर दिए हैं।
अगर स्ट्राईक रेट के मामला को छोड़ दे तो संजू सैमसन टीम के लिए एक प्रभावी बल्लेबाज साबित होंगे क्योंकि उनके पास बल्लेबाजी का वो क्षमता मौजूद हो जो कई इंटरनेशनल खिलाड़ी के पास नहीं है।