PBKS vs RCB Pitch Analysis: टॉस जीतकर क्या लेना होगा सही फैसला? जानें धर्मशाला पिच का पूरा विश्लेषण
Published - 16 May 2026, 12:28 PM | Updated - 16 May 2026, 12:41 PM
Table of Contents
PBKS vs RCB Pitch Analysis: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 61वें मुकाबले में पिछले साल की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच धमाकेदार मुकाबला खेला जाना है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स को यह मैच जीतना बेहद जरूरी है तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मैच को अपने नाम करके प्लेऑफ की उम्मीदों को पक्का करना चाहेगी।
हालांकि, दोनों टीमों के पिछले मैच (PBKS vs RCB Pitch Analysis) देखे तो आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन किया है, तो पंजाब को पिछले पांच मैचों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में टॉस जीतकर क्या करना होगा सही और किसका साथ देगी धर्मशाला की पिच।
कैसा रहने वाला है पिच का मिजाज?
आईपीएल 2026 में धर्मशाला में केवल दो मैच खेले गए हैं और दोनों मैचों का परिणाम अंतिम ओवर में जाकर आया है। यानी दर्शकों को यहां पर खूब मनोरंजन हो रहा है। यहां पर रनों की खूब वर्षा होती है और बल्लेबाज चौके से अधिक छक्के मारता है।
बाउंड्री छोटी और पिच सपाट (PBKS vs RCB Pitch Analysis) होने के कारण बड़े हिट्स आसानी से लगाए जा सकते हैं, लेकिन फास्ट बॉलर की स्लोअर पर बड़े शॉट्स खेलना जोखिम भरा हो सकता है। यहां पर पहले बैटिंग करते हुए औसतन स्कोर 189 रन का होता है, लेकिन दूसरी पारी में ओस आने की वजह से टारगेट को हासिल किया जा सकता है।
PBKS vs RCB Pitch Analysis: पिछले दो मैचों से समझे पिच का हाल
धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम में पंजाब किंग्स के पिछले दो मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए हैं, जहां दोनों बार पंजाब को शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
दिल्ली के खिलाफ पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 210 रन बनाए थे, जो कि दिल्ली ने 19वें ओवर में चेज कर लिया था। वहीं, मुंबई के खिलाफ भी पंजाब ने 200 का छुआ था, लेकिन वहां भी अय्यर एंड कंपनी को हार मिली थी।
इन आंकड़ों को देखने के बाद टॉस जीतकर (PBKS vs RCB Pitch Analysis) पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित हो सकता है, क्योंकि ग्राउंड छोटा और दूसरी पारी में ओस आने से बल्लेबाजी करना काफी आसान हो जाता है, जो कि पिछले दो मैचों में साफ देखने को मिला है।
Hardik Pandya फिर करेंगे शादी? माहिका शर्मा संग लेंगे सात फेरे, दोनों के विवाह की डेट हुई वायरल
पंजाब के लिए अहम होगा मुकाबला
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने टूर्नामेंट की शुरुआत काफी धमाकेदार अंदाज में की थी। उन्होंने शुरुआती 7 में से 6 मैच जीते थे और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है। लेकिन इसके बाद खेले पांच मैचों में लगातार टीम को हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें अहम योगदान उनकी खराब गेंदबाजी का है।
दरअसल, अर्शदीप सिंह को छोड़कर मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट गेंदबाजी में संघर्ष कर रहे हैं, जो कि टीम की सबसे कमजोर कड़ी साबित हो रहा है। अगर पंजाब को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है तो यकीनन उन्हें ये मैच (PBKS vs RCB Pitch Analysis) जीतना बेहद जरूरी होगा।
Rishabh Pant पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, भगवान करें किसी दुश्मन के साथ भी ना हो ऐसा
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर