BAN vs PAK टेस्ट में बड़ा हादसा, इस खिलाड़ी की टूटी गर्दन, स्ट्रेचर पर ले जाया गया अस्पताल
Published - 16 May 2026, 12:41 PM | Updated - 16 May 2026, 01:07 PM
Table of Contents
BAN vs PAK: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर एक बड़ा हादसा हो गया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली गेंदबाजी करते हुए इतनी बुरी तरह से चोटिल हुए कि अंत में उनको स्ट्रेचर की मदद से अस्पताल लेकर जाया गया।
यह घटना पारी के 8वें ओर में घटी, जब बांग्लादेश (BAN vs PAK) के तनजीद अहमद बल्लेबाजी करते हुए सीधा शॉट खेलते हैं। इसको रोकने की कोशिश में हसन अपना संतुलन ठोक बैठे और सख्त पिच पर जा गिरे।
BAN vs PAK: कैसे लगी हसन अली को चोट?
दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हसन अली चोटिल होने से पहले काफी शानदार गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को स्विंग से खूब परेशान किया था। ओवर की पांचवीं गेंद हसन लेंथ को पीछे खींचकर ऑफ स्टंप के पार फेंकते हैं, जिसपर बल्लेबाज ने गेंद को वापस पिच (BAN vs PAK) पर चिप किया।
The moment when Hasan Ali got injured.
— Amir (@Khanu_3) May 16, 2026
Prayers for him, May Allah bless him with
Speedy recovery ❤️🩹 pic.twitter.com/hr54yEAZ0e
इस गेंद को रोकने के लिए हसन अली ने आगे की ओर डाइव लगाई, लेकिन वह काफी अजीब तरह से सख्त पिच पर गिरे। गिरते ही उन्होंने तुरंत अपने सिर को पकड़ लिया और फिर फिजियो को तुरंत बुलाया गया। हालांकि, मैदान पर शुरुआती चिकित्सा सहायता देने के बाद उनको स्ट्रेचर की सहायता से मैदान से बाहर ले जाया गया है।
शानदार लय में दिख रहे थे हसन
चोटिल होने से पहले हसन अली ने 4.5 ओवर की गेंदबाजी की थी, जिसमें उन्होंने केवल 13 रन लुटाए थे। हसन ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों (BAN vs PAK) को नई गेंद से खूब परेशान किया था और काफी किफायती भी साबित हुए थे, लेकिन उनकी चोट से पाकिस्तान की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।
The last thing on a cricket ground is a stretcher.
— Basit Subhani (@BasitSubhani) May 16, 2026
Wishing Hasan Ali quick recovery. More worries for Pakistan! pic.twitter.com/9uysLrEUhg
अगर समय रहते हसन फिट नहीं होते हैं या चोट अधिक गंभीर होती है तो फिर पाकिस्तान टीम (BAN vs PAK) कंकशन रिप्लेसमेंट की मांग कर सकता है। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि चोटिल हसन की जगह को कौन लेता है और टीम मैनेजमेंट किस पर भरोसा जताती है।
Rishabh Pant पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, भगवान करें किसी दुश्मन के साथ भी ना हो ऐसा
पहला मैच हारी थी पाकिस्तान
इससे पहले बांग्लादेश के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम (BAN vs PAK) में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेहमान पाकिस्तान को 104 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। पहले मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए दूसरी पारी में 268 रन बनाने थे, लेकिन उनकी पूरी टीम सिर्फ 163 रन पर ढेर हो गई और मुकाबला गंवा बैठी।
वहीं, दूसरे मैच में बांग्लादेश ने लंच ब्रेक तक स्कोर बोर्ड पर तीन विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए दिए हैं। सलामी बल्लेबाज महमूदुल हसन जॉय खाता तक नहीं खोल सके तो दूसरे ओपनर तनजीद हसन ने 26 और नंबर तीन बल्लेबाज मोमिनुल हक ने 22 रन की अच्छी पारी खेली।
लेकिन वह इसको बड़ी पारी (BAN vs PAK) में तब्दील नहीं कर सके। वहीं, लंच तक कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 26 और मुशफिकुर रहीम 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Tagged:
ban vs pak Hassan Ali Major accidentऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर