बिहार सरकार ने Ishan Kishan को किया मालामाल, दे डाला इतने करोड़ की धनराशी का बड़ा इनाम

Published - 16 May 2026, 11:01 AM | Updated - 16 May 2026, 11:06 AM

Ishan Kishan

Ishan Kishan: भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर बिहार सरकार मेहरबान नजर आ रही है। ईशान किशन आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और टीम के उप कप्तान हैं। जबकि इस सीजन उनके बल्ले से कई धमाकेदार पारियां देखने को मिल रही है।

क्रिकेट में बहुमूल्य योगदान के लिए बिहार के इस लाल (Ishan Kishan) को सम्राट चौधरी सरकार ने सम्मानित किया है और एक करोड़ रुपये की राशि दी है। बता दें कि, इससे पहले युवा वैभव सूर्यवंशी को भी बिहार सरकार सम्मानित कर चुकी है, जो कि फिलहाल राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने दिया एक करोड़ रुपये का चेक

बाएं हाथ के युवा विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को शुक्रवार (15 मई) को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर बुलाकर सम्मानित किया।

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में ईशान ने बल्ले से काफी अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की धमाकेदार पारी भी शामिल थी।

इसके अलावा अलग-अलग टीमों के खिलाफ ईशान अलग-अलग भूमिका में नजर आए थे और भारत को खिताब दिलाया था। इस दमदार प्रदर्शन के लिए बिहार सरकार ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की है।

Ishan Kishan के साथ सीएम ने शेयर की तस्वीर

ईशान किशन (Ishan Kishan) को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपते हुए कि तस्वीर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थई। साथ ही उन्होंने यह लिखा,

'आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में विजेता टीम इंडिया के सदस्य, शानदार बल्लेबाज, बिहार के लाल, ईशान किशन को वर्ल्ड कप जिताने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए राज्य सरकार द्वारा 1 करोड़ रुपए की राशि देकर सम्मानित किया। सफल क्रिकेट करियर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, बिहार का नाम यूं ही रोशन करते रहिए।'

बता दें कि, चेक सौंपते समय सीएम के साथ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और दीपक कुमार भी मौजूद थे।

IPL 2026 में पर्ची का ट्रेंड आखिर कैसे शुरू हुआ? CSK के खिलाफ LSG पेसर आकाश सिंह ने भी दिखाई पर्ची, जाने और किस-किसने ऐसा किया

शानदार रहा था विश्व कप टूर्नामेंट

Ishan Kishan

घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद चयन समिति ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ईशान किशन (Ishan Kishan) को स्क्वाड में शामिल किया था और पूरे टूर्नामेंट उनके बल्ले से कई धमाकेदार पारियां देखने को मिली।

ईशान ने टूर्नामेंट में खेली 9 पारियों में 193.29 के तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ 317 रन बनाए थे, जिसमें तीन अर्धशतकीय पारियां शामिल थीं।

खास बात ये है कि वह भारत की ओर से टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। जबकि उनसे आगे सिर्फ संजू सैमसन थे, जिन्होंने 5 पारियों में 321 रन ठोके थे।

PBKS vs RCB LIVE Streaming: टीवी से मोबाइल तक पूरा गाइड, जानें कब, कहां और कैसे देखें आरसीबी बनाम पंजाब मैच

Tagged:

ISHAN KISHAN Samrat choudhary bihar government
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

193.29 के स्ट्राइक रेट से 317 रन

27 साल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com