IPL 2026 में पर्ची का ट्रेंड आखिर कैसे शुरू हुआ? CSK के खिलाफ LSG पेसर आकाश सिंह ने भी दिखाई पर्ची, जाने और किस-किसने ऐसा किया

Published - 16 May 2026, 03:45 AM | Updated - 16 May 2026, 03:56 AM

IPL 2026

IPL 2026 में कई कीर्तिमान देखने को मिले, जिसमें जश्न मनाने का एक खास तरीका भी शामिल रहा। एक समय था जब खिलाड़ी गंगनम स्टाइल से लेकर ट्रॉफी परेड जैसे अनोखे सेलिब्रेशन किया करते थे। धीरे-धीरे समय बदला और खिलाड़ियों के जश्न मनाने का अंदाज भी बदल गया।

हमारे बचपन के आईपीएल हीरो में शामिल सौरव गांगुली से लेकर क्रिस गेल तक ने अपने सेलिब्रेशन से फैंस का खूब मनोरंजन किया है। अब दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग IPL 2026 में पर्ची सेलिब्रेशन का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। खासकर इस सीजन यह सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इस जश्न में खिलाड़ी कागज की पर्ची पर हाथ से लिखे संदेश को कैमरे के सामने दिखाते हैं। आइए जानते हैं आखिर इसकी शुरुआत कैसे हुई।

अभिषेक शर्मा ने की थी पर्ची सेलिब्रेशन की शुरुआत

AKASH MAHARAJ SINGH PARCHI CELEBRATION

भारतीय टीम के स्टार और विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा चौके-छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने कई शानदार शतक और मैच जिताऊ पारियां खेली हैं, जिसकी वजह से वह लगातार आठ साल से इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हुए हैं। IPL 2026 में भी उनका बल्ला शानदार अंदाज में चला।

आपको बता दें कि अभिषेक शर्मा ने ही पर्ची सेलिब्रेशन की शुरुआत की थी। साल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 40 गेंदों में शतक लगाने के बाद उन्होंने पहली बार यह अंदाज दिखाया था। उस पर्ची पर अभिषेक ने लिखा था, “This is for you Orange Army”, यानी यह शतक ऑरेंज आर्मी के फैंस के लिए है।

इसके बाद अभिषेक शर्मा को आईपीएल से सीधे भारतीय टी20 टीम में डेब्यू करने का मौका मिला। वहीं, IPL 2026 के बाद उन्हें पहली बार टी20 विश्व कप खेलने का अवसर भी मिला। हालांकि टूर्नामेंट की शुरुआत में वह संघर्ष करते नजर आए, लेकिन फाइनल में उन्होंने शानदार वापसी की थी।

श्रीलंका सीरीज के लिए हुआ 15 सदस्यीय टीम की घोषणा, तिलक वर्मा बने कप्तान, तो वैभव समेत इन IPL स्टार्स को मिली जगह

दूसरी बार रघु शर्मा ने दिखाई पर्ची

इस तरह का जश्न मनाने वाले दूसरे खिलाड़ी रघु शर्मा बने। उन्होंने IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए 33 साल की उम्र में डेब्यू किया था। रघु को पहले मुकाबले में कोई विकेट नहीं मिला था।

हालांकि दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विकेट मिलते ही उन्होंने जेब से पर्ची निकालकर सेलिब्रेशन किया। उस पर्ची पर लिखा था, “राधे-राधे, A very painful 15 years... ended today”, यानी 15 साल का दर्दभरा संघर्ष आज खत्म हुआ। इसके बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस का शुक्रिया भी अदा किया।

रघु शर्मा की कहानी सिर्फ पर्ची तक सीमित नहीं थी, बल्कि असल जिंदगी में भी उन्होंने काफी संघर्ष झेला। बताया जाता है कि 25 साल की उम्र में उन्हें “बूढ़ा” कहकर पंजाब टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बावजूद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में सिर्फ 6 मैचों में सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। IPL 2026 में उनका यह सफर फैंस के लिए प्रेरणा बना।

LSG vs CSK: मिचेल मार्श ने चेन्नई सुपर किंग्स से छीना मैच, LSG 7 विकेट से जीती

IPL 2026 में उर्विल और आकाश सिंह भी बने इस ट्रेंड का हिस्सा

सीएसके के विस्फोटक बल्लेबाज उर्विल पटेल ने भी IPL 2026 में हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 13 गेंदों में आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी लगाकर टीम को शानदार जीत दिलाई थी। इसके बाद उन्होंने भी पर्ची दिखाकर जश्न मनाया था।

उस पर्ची पर लिखा था, “This is for you Papa”, यानी पापा यह आपके लिए है। उर्विल का यह सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और IPL 2026 के सबसे चर्चित मोमेंट्स में शामिल हो गया।

इसके अलावा लखनऊ में खेले गए LSG बनाम CSK मुकाबले में लखनऊ टीम के तेज गेंदबाज आकाश सिंह को पहला मैच खेलने का मौका मिला। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए।

इस मुकाबले में उन्होंने संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल का विकेट लिया। विकेट लेने के बाद आकाश सिंह ने भी पर्ची दिखाते हुए सेलिब्रेशन किया। हालांकि उनकी पर्ची पर कोई भावुक संदेश नहीं लिखा था। उस पर लिखा था, “Akki on Fire।” IPL 2026 में आकाश सिंह का यह सेलिब्रेशन भी काफी वायरल हुआ।

Tagged:

abhishek sharma Raghu Sharma Urvil Patel IPL 2026 AKASH MAHARAJ SINGH
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

अभिषेक शर्मा

अंकित राजपूत और एस श्रीसंथ पर
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com