श्रीलंका सीरीज के लिए हुआ 15 सदस्यीय टीम की घोषणा, तिलक वर्मा बने कप्तान, तो वैभव समेत इन IPL स्टार्स को मिली जगह

Published - 14 May 2026, 05:18 PM | Updated - 14 May 2026, 05:20 PM

Tilak Varma

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका में जून में होने वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम की कप्तानी तिलक वर्मा (Tilak Varma) को दी गई है। वहीं उपकप्तान की जिम्मेदारी रियान पराग संभालेंगे।

टीम में कई ऐसे युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है जिन्होंने आईपीएल 2026 में शानदार खेल दिखाया था। खास बात यह है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी इस दौरे के लिए चुने गए हैं। अब सभी की नजर इस युवा टीम के प्रदर्शन पर रहने वाली है।

Tilak Varma को सौंपी गई टीम की कमान

Tilak VARMA

बीसीसीआई ने इस बार युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए तिलक वर्मा (Tilak Varma) को कप्तान बनाया है। पिछले कुछ समय में उन्होंने जिस तरह लगातार रन बनाए हैं, उससे चयनकर्ता काफी प्रभावित नजर आए। आईपीएल के साथ-साथ टीम इंडिया के लिए खेलते हुए भी उनका प्रदर्शन मजबूत रहा है।

तिलक की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत उनकी समझदारी मानी जाती है। वह परिस्थिति के हिसाब से खेलना जानते हैं और दबाव में भी पारी को संभालते हुए दिखे हैं। यही वजह है कि बोर्ड उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है।

टीम मैनेजमेंट कहीं ना कहीं तिलक वर्मा (Tilak Varma) को भविष्य में बड़ी जिम्मेदारी देने की सोच से यह कदम उठाया है। यही कारण है कि तिलक को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अगर वह यहां अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आने वाले समय में सीनियर टीम में भी उनकी भूमिका और बड़ी हो सकती है।

आरसीबी के खिलाफ हार के बाद Ajinkya Rahane ने खिलाड़ियों का किया बचाव, बोले- “कैच छूट जाते हैं".......

वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री

इस टीम में सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर हो रही है। उन्होंने हाल के समय में अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। आईपीएल 2026 में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। अब उन्हें इंडिया ए टीम में मौका देकर चयनकर्ताओं ने साफ संकेत दे दिया है कि वह भविष्य की योजनाओं का हिस्सा हैं।

इसके अलावा प्रियांस आर्या, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु और हर्ष दुबे जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में जगह मिली है। इन खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में औऱ इस सीजन के आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। यही वजह रही कि चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया।

विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरण सिंह और कुमार कुशागरा को चुना गया है। वहीं गेंदबाजी विभाग में यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान जैसे युवा तेज गेंदबाज शामिल किए गए हैं। टीम को देखकर साफ लग रहा है कि इस बार चयनकर्ताओं ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को खुलकर मौका दिया है।

IPL 2026 के बीच काव्या मारन की टीम के खिलाड़ी ने किया बड़ा फैसला, रेड बॉल क्रिकेट को कहा अलविदा

ODI ट्राई सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड

कई युवा खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। ऐसे में इंडिया ए टीम की यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है।

श्रीलंका की पिचों पर खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण माना जाता है। यहां स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है और बल्लेबाजों को धैर्य के साथ खेलना पड़ता है। ऐसे में यह दौरा युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा सीखने का मौका भी होगा।

अगर तिलक वर्मा (Tilak Varma) की कप्तानी में यह टीम अच्छा प्रदर्शन करती है तो आने वाले समय में कई खिलाड़ियों को सीनियर भारतीय टीम में मौका मिल सकता है। खास तौर पर वैभव सूर्यवंशी और रियान पराग जैसे खिलाड़ियों पर सभी की नजर रहने वाली है।

टीम इंडिया श्रीलंका दौरा के लिए: तिलक वर्मा (Tilak Varma) (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

Tagged:

team india Tilak Varma Vaibhav Sooryavanshi
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

तिलक वर्मा

मुंबई इंडियंस
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com