आरसीबी के खिलाफ हार के बाद Ajinkya Rahane ने खिलाड़ियों का किया बचाव, बोले- “कैच छूट जाते हैं".......
Published - 14 May 2026, 01:45 AM | Updated - 14 May 2026, 01:55 AM
आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ करीबी हार झेलनी पड़ी। मैच खत्म होने के बाद कप्तान अजिंक्या रहाणे (Ajinkya Rahane) ने टीम का बचाव करते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
उन्होंने माना कि फील्डिंग में कुछ गलतियां हुईं, लेकिन ऐसी चीजें क्रिकेट का हिस्सा होती हैं। रहाणे ने विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की साझेदारी को मुकाबले का सबसे बड़ा टर्नींग पोइंट बताया। साथ ही युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की मेहनत और सोच की भी जमकर तारीफ की।
Ajinkya Rahane ने हार के बाद क्या कहा?

मैच के बाद बातचीत में अजिंक्या रहाणे (Ajinkya Rahane) ने कहा कि टीम को लगा था कि 190 रन इस विकेट पर अच्छा स्कोर है। उनके मुताबिक शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजी आसान थी, लेकिन बाद में गेंद रुककर आने लगी थी। यही वजह थी कि KKR को भरोसा था कि उनके गेंदबाज मुकाबले को नियंत्रित कर सकते हैं।
रहाणे (Ajinkya Rahane) ने कहा कि टीम के स्पिन गेंदबाज पिछले कुछ मैचों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और इस मुकाबले में भी उनसे उम्मीद थी। हालांकि विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। खास तौर पर विराट का कैच छूटना टीम को भारी पड़ गया।
अजिंक्या रहाणे (Ajinkya Rahane) ने साफ कहा कि जब विराट जैसे खिलाड़ी को मौका मिलता है तो वह मैच हाथ से निकाल सकते हैं। यही चीज KKR के खिलाफ भी देखने को मिली।
खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे कप्तान
हार के बाद अजिंक्या रहाणे (Ajinkya Rahane) ने किसी खिलाड़ी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। उन्होंने कहा कि टीम लगातार मेहनत कर रही है और फील्डिंग में पिछले कुछ मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन भी किया गया था। कप्तान के मुताबिक क्रिकेट में कभी-कभी आसान कैच भी छूट जाते हैं और इसे ज्यादा बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ी मैदान पर अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं। अगर किसी दिन गलती हो जाए तो टीम को एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने यह भी माना कि महत्वपूर्ण मौकों पर कैच पकड़ लिए जाते तो शायद मुकाबले का नतीजा अलग हो सकता था।
कप्तान के बयान से साफ नजर आया कि वह टीम का माहौल खराब नहीं करना चाहते थे। वह खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बनाए रखने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं ताकि अगले मैचों में टीम बेहतर वापसी कर सके।
IPL 2026 में इन 4 भारतीय खिलाड़ियों का प्यार खुलकर आया सामने, अपनी गर्लफ्रेंड से फैंस को करवाया रूबरू
कार्तिक त्यागी की तारीफ में बोले क्या बोले कप्तान?
मैच के बाद अजिंक्या रहाणे (Ajinkya Rahane) ने युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि त्यागी लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उनकी सबसे अच्छी बात उनका साफ माइंडसेट है। उन्होंने आगे कहा की त्यागी को अच्छी तरह पता होता है कि उन्हें किस योजना के साथ गेंदबाजी करनी है।
अजिंक्या रहाणे (Ajinkya Rahane) ने कहा कि युवा खिलाड़ियों में आत्मविश्वास होना बेहद जरूरी है और कार्तिक त्यागी इस मामले में काफी मजबूत नजर आते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले मैचों में टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी और अपनी गलतियां सुधारेंगे।
KKR को इस सीजन तीन और मुकाबला खेलना है, जिसमें गुजरात, मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स के साथ एक-एक मुकाबला खेलना है और जीत के साथ टूर्नामेंट को अलविदा कहना चाहेगी क्योंकि टीम लगभग बाहर हो चुकी है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर