RCB vs KKR: RCB ने कोलकाता को 6 विकेट से हराया, Virat Kohli ने शतकीय पारी से IPL में 14000 रन पूरा किया

Published - 14 May 2026, 12:40 AM | Updated - 14 May 2026, 12:54 AM

Virat Kohli

Virat Kohli: आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ RCB ने प्लेऑफ की तरफ मजबूत कदम बढ़ाया, जबकि KKR की टीम टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर पहुंच गई।

इस मैच के सबसे बड़े हीरो विराट कोहली (Virat Kohli) रहे, जिन्होंने शानदार शतक लगाते हुए IPL में अपने 14000 रन भी पूरे कर लिए। कोहली की यह पारी फैंस के लिए बेहद खास रही और आरसीबी के जीत में एकबार फिर से योगदान दिया।

KKR ने दिया 193 का लक्ष्य रन

Virat Kohli

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी रही और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अंगकृष रघुवंशी ने 46 गेंदों में 71 रन बनाए।

बीच के ओवरों में भी KKR ने रिंकू सिंह की आक्रामक बल्लेबाजी की बल्लेबाजी की वजह से टीम बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। इस पारी में केमरुन ग्रीन ने 32 रन बनाए।

हालांकि RCB के गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में शानदार वापसी की और रन गति पर थोड़ा नियंत्रण लगाया। इसके बावजूद KKR 190 से ज्यादा का स्कोर बनाने में कामयाब रही। उस समय ऐसा लग रहा था कि मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर, हेजलवूड और रसिख सलाम डार ने एक-एक विकेट प्राप्त किए। पहले पारी के बाद आरसीबी को 193 रनों का लक्ष्य दिया गया।

IPL हिस्ट्री में सबसे दुर्भाग्यशाली रहे ये 5 बल्लेबाज, 99 रन के स्कोर पर OUT होकर लौटे पवेलियन

Virat Kohli ने नौवां IPL शतक लगाया

193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चेलैंजर्स बेंगलूरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को विराट कोहली (Virat Kohli) ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। कोहली ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और KKR के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उन्होंने शानदार शतक लगाते हुए टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया।

इस दौरान विराट कोहली ने 60 गेंदों में 105 रनों की नाबाद पारी खेलते हु्ए IPL इतिहास में 14000 रन पूरे करने का बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के छठें बल्लेबाज बन गए।

कोहली ने अपनी पारी में चौके और छक्कों की बारिश की और मैदान के चारों तरफ शानदार शॉट लगाए। उनकी बल्लेबाजी देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस पूरी तरह झूम उठे। विराट कोहली (Virat Kohli) ने लगभग पूरे मैच में KKR के गेंदबाजों को हावी नहीं होने दिया।

जिसे Virat Kohli मानते थे छोटा भाई, RCB में दिलाया मौका! उसी खिलाड़ी ने छोड़ी टीम इंडिया, UAE से कर लिया डेब्यू

RCB ने 19.1 ओवर में जीता मैच

कोहली की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत RCB ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 194 रन बना लिए और मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। अंत के ओवरों में KKR ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन तब तक विराट मैच को पूरी तरह RCB की तरफ मोड़ चुके थे। केकेआर की ओर से कार्तीक त्यागी ने तीन तो सुनील नारायण ने एक विकेट लिए।
इस हार के साथ KKR की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो गईं और टीम आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट बनी हुई है लेकिन क्वालीफाई करनो की कम ही उम्मीद बची है। दूसरी तरफ RCB की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और अब टीम इस मैच को जीतकर वापस टेबल टॉपर बन गई है।

विराट कोहली की यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी, क्योंकि उन्होंने सिर्फ मैच जिताने वाला शतक ही नहीं लगाया बल्कि IPL इतिहास में 14000 रन पूरे कर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Tagged:

Virat Kohli RCB vs KKR virat kohli century IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

409 पारी

9 शतक
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com