जिसे Virat Kohli मानते थे छोटा भाई, RCB में दिलाया मौका! उसी खिलाड़ी ने छोड़ी टीम इंडिया, UAE से कर लिया डेब्यू

Published - 13 May 2026, 02:23 PM | Updated - 13 May 2026, 02:41 PM

UAE

UAE: विराट कोहली आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेल रहे हैं. इस सीजन अभी तक उन्होंने 11 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी तूफानी बैटिंग से टीम के लिए कई अहम पारियां खेली. दूसरी तरफ कोहली के छोटे भाई ने टीम इंडिया को छोड़कर UAE से खेलने का फैसला किया है.

दरअसल, यह खिलाड़ी RCB के लिए 8 मैच खेल चुका है. विराट कोहली उसे अपना छोटा भाई मानते थे. लेकिन अब उसने भारत छोड़कर UAE में क्रिकेट खेलने का निर्णय लिया है.

भारतीय खिलाड़ी ने ली UAE की नागरिकता

UAE

दरअसल, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसका नाम अक्षदीप नाथ है. हाल ही में उन्होंने नेपाल के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में यूएई (UAE) के लिए डेब्यू किया है.

बता दें कि 28 साल के अक्षदीप को घरेलू क्रिकेट का जाना-माना क्रिकेटर माना जाता था. वह मिडिल-ऑर्डर के एक घातक प्लेयर हैं. जिन्होंने अपनी बैटिंग से काफी लोकप्रियता हासिल की है.

बता दें कि हाल ही में अक्षदीप नाथ को नैचुरलाइज़ेशन के ज़रिए UAE की नागरिकता मिली है. अब वह वे भारत के नागरिक नहीं रहे. क्योंकि संविधान और नागरिकता अधिनियम के मुताबिक, भारत दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं देता है. इसके साथ ही किसी विदेशी देश की नागरिकता स्वीकार करने पर भारतीय नागरिकता अपने आर रद्द हो जाती है.

इस खिलाड़ी ने भी छोड़ा भारत

हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि किसी खिलाड़ी ने भारत में ज्यादा अवसर नहीं मिलने की वजह से इंटरनेशनल जाने का फैसला किया है. अक्षदीप नाथ से पहले उन्मुक्त चन्द भी इंडियन टीम को छोड़कर अमेरिका के लिए डेब्यू कर चुके हैं. वह भी इंडियन प्रीमियर लीग में मुम्बई इंडियन्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल चुके हैं.

लेकिन 2012 अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद ने भारतीय क्रिकेट में सीमित अवसरों की वजह से भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेकर अमेरिका (USA) में खेलने का फैसला किया.

जर्मन इंफ्लुएंसर LizLaz की वजह से फिर चर्चा में आए Virat Kohli, बोली ''मुझे गलत काम के लिए पैसे ऑफर किये...'

अक्षदीप नाथ के साथ हरप्रीत सिंह को मिला डेब्यू

गौरतलब है कि नेपाल 25 अप्रैल से 5 मई तक ओमान और UAE के खिलाफ एक ट्राई-सीरीज़ की मेज़बानी कर रहा है. इसी टूर्नामेंट में यूएई ने कीर्तिपुर में पहले टी20 में नेपाल के खिलाफ अपनी प्लेइंग इलेवन में अक्षदीप नाथ को उतारा. इस मैच में सिर्फ अक्षदीप नहीं बल्कि हरप्रीत सिंह भाटिया ने भी यूएई के लिए डेब्यू किया. हरप्रीत सिंह की बात करें तो वह भी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. उन्होंने इंडिया के डोमेस्टिक क्रिकेट में 22 शतक लगाए हैं.

अक्षदीप नाथ का क्रिकेट करियर

अक्षदीप नाथ की क्रिकेट करियर पर नजर डाले तो उन्होंने यूपी के लिए 51 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. वहीं, लिस्ट ए में उन्होंने 85 मुकाबलों में हिस्सा लिया है. साथ ही अक्षदीप ने 86 टी20 मैच खेले हैं. अक्षदीप ने ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में टोटल 12 शतक जड़े हैं. उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 2659 और लिस्ट ए में 2704 रन दर्ज है.

वहीं, 2018 के U19 वर्ल्ड कप में 33 साल के इस बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 62 गेंदों में 77 रन बनाए थे. हालांकि, भारत यह खिताब नहीं जीत पाया. लेकिन नाथ के रूप में एक नया सितारा मिला था.

कौन हैं Macneil Hadley Noronha? जिन्हें CSK ने बतौर रिप्लेसमेंट किया शामिल, जानें इनका जीवन परिचय

Tagged:

Virat Kohli team india RCB UAE Akshdeep Nath
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com