जर्मन इंफ्लुएंसर LizLaz की वजह से फिर चर्चा में आए Virat Kohli, बोली ''मुझे गलत काम के लिए पैसे ऑफर किये...'

Published - 13 May 2026, 12:20 PM | Updated - 13 May 2026, 12:34 PM

Virat Kohli

Virat Kohli: विराट कोहली खेल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहते हैं. कुछ समय पहले उन्होंने जर्मनी की मॉडल LizLaz का एक पोस्ट लाइक किया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था.

लेकिन कोहली (Virat Kohli) के एक लाइक से जर्मनी मॉडल की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ. अब उन्होंने खुद भारतीय प्लेयर पर एक बड़ा खुलासा किया है. जिसे जानने के बाद फैंस भी काफी चिंतित हैं.

Virat Kohli पर जर्मनी मॉडल LizLaz का बड़ा खुलासा

Virat Kohli

दरअसल, LizLaz ने हाल ही में खुलासा किया है कि कुछ लोगों ने विराट कोहली (Virat Kohli) के खिलाफ गलत बातें बोलने के लिए उन्हें पैसों का ऑफर भी दिया था.

मॉडल ने फिल्मी मंत्रा के साथ इंटरव्यू में बताया कि कोहली के लाइक की खबर फैलने के बाद कुछ मीडिया हाउस ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की और कथित तौर पर झूठी बातें बोलने के लिए कहा गया. उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो उन्हें पैसों के द्वारा भी खरीदने की कोशिश की गई.

LizLaz ने कहा, "कुछ पत्रकारों ने मुझे विराट कोहली के बारे में झूठ और बुरा बोलने के लिए पैसों की पेशकश की, ऐसी चीजें जो कभी हुई नहीं तो मैं ऐसा क्यों बोलूंगी." साथ ही जर्मनी मॉडल ने बताया कि कोहली उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं और वह पैसों के लिए उनके खिलाफ कभी झूठ नहीं बोल सकती है.

कौन हैं लिजलाज ?

लिजलाज (Lizzlazz) का पूरा नाम जेनिफर है. वह एक जर्मन-साउथ अफ्रीकन डिजिटल क्रिएटर, मॉडल और ट्रैवल इन्फ्लुएंसर हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और भारतीय गानों पर वीडियो बनाती हैं.

उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर RCB की जर्सी में कई वीडियो हैं. जो कि बताती है कि वह विराट कोहली की टीम की बहुत बड़ी फैन हैं. इसके अलावा वह भारत के कोने-कोने में जाकर वहां के कल्चर को बताती हैं और व्लॉगिंग करती हैं.

हालांकि, वह इंडिया में चर्चा में तब आई जब विराट कोहली ने उनका अप्रैल 2026 में एक पुराना पोस्ट लाइक किया. जिसमें वह शॉट ड्रेस में पोज देती हुई दिखाई दे रही थी.

PBKS vs MI Pitch Report: क्या गुल खिलाएगी धर्मशाला की पिच? जानें मुंबई या पंजाब, किसका पलड़ा रखेगी भारी

विराट कोहली का IPL 2026 में प्रदर्शन

वहीं, विराट कोहली (Virat Kohli) की बात करें तो वह इन दिनों आईपीएल 2026 में व्यस्त हैं. कुछ मैचों को छोड़ दे तो वह इस सीजन अपनी जबरदस्त फॉर्म में हैं. अब तक उन्होंने आरसीबी के लिए 11 मुकाबले खेले हैं.

जिनमें उन्होंने 42.11 की औसत और 163.36 के स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाए हैं. कोहली की इन पारियों में 42 चौके और 15 छक्के भी शामिल हैं. साथ ही इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से 3 अर्धशतक भी जड़े.

PBKS Playing XI: फर्ग्युसन, वढेरा, ओमरजाई की एंट्री! ये 4 खिलाड़ियों का कटा पत्ता, MI के खिलाफ पंजाब की प्लेइंग-XI फिक्स

Tagged:

Virat Kohli RCB IPL 2026 LizLaz
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

1000 करोड़

2025 में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com