PBKS Playing XI: फर्ग्युसन, वढेरा, ओमरजाई की एंट्री! ये 4 खिलाड़ियों का कटा पत्ता, MI के खिलाफ पंजाब की प्लेइंग-XI फिक्स
Published - 13 May 2026, 09:53 AM | Updated - 13 May 2026, 10:26 AM
Table of Contents
PBKS Playing XI: आईपीएल 2026 में 58वां मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच 14 मई गुरूवार 2026 को खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए पंजाब अपनी अब तक की सबसे खतरनाक प्लेइंग XI (PBKS Playing XI) के साथ मैदान पर उतर सकती है.
क्योंकि कप्तान श्रेयस अय्यर लगातार पिछले कुछ मुकाबले हारने के बाद टीम में बदलाव कर सकते हैं. जिसके तहत फर्ग्युसन, वढेरा और ओमरजाई की वापसी हो सकती है, तो चार खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
PBKS Playing XI: फर्ग्युसन, वढेरा, ओमरजाई की एंट्री! यह 4 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

पंजाब किंग्स की टीम इस मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में कुल 4 बड़े बदलावों के साथ उतर सकती है, इम्पैक्ट प्लेयर समेत कप्तान श्रेयस अय्यर 4 बड़े चेंज्स इस मुकाबले में कर सकते हैं.
दरअसल, शशांक सिंह इस सीजन कुछ ख़ास नहीं कर पा रहे, पिछले मुकाबले में शून्य के स्कोर पर ही OUT हो गए थे. ऐसे में उनकी जगह नेहल वढेरा की वापसी हो सकती है. वहीं सीजन में पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रहे और पिछले मुकाबले में 4 ओवर में 45 रन खर्च करने वाले मार्को यानेसन की जगह अफगानी ऑलराउंडर अजमतउल्लाह ओमरजाई को मौका मिल सकता है.
साथ ही लॉकी फर्ग्यूसन की भी वापसी होती दिख रही है, वह पिछले मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए बेन द्वार्शिश की जगह खेल सकते हैं. बता दें कि DC के खिलाफ यह कंगारू गेंदबाज अपने 4 ओवर में 51 रन लूटा बैठा था. वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए यश ठाकुर भी 4 ओवर में 55 रन खर्च कर बैठे थे, ऐसे में उनकी जगह भी विजयकुमार वैशाक का इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आना तय लग रहा है.
PBKS Playing XI: किन खिलाड़ियों पर होगी ओपनिंग का जिम्मा?
विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और युवा प्रियांश आर्य पर मुंबई के खिलाफ पंजाब (PBKS Playing XI) की ओपनिंग का भार रहेगा. दोनों ही खिलाड़ी शुरूआती ओवर में तेजी से रन बनाने में माहिर हैं, और आक्रामक बल्लेबाजी से पावरप्ले में गेंदबाजों को अच्छे से परेशान करना जानते हैं.
नंबर 3 पर कूपर कोनोली और चौथे पर कप्तान श्रेयस अय्यर मौजूद रहेंगे. कोनोली आईपीएल 2026 में कूपर कोनोली का शानदार प्रदर्शन जारी है. उन्होंने 6 मई 2026 को SRH के खिलाफ महज 57 गेंदों में नाबाद 107 रनों की तूफानी पारी खेलकर IPL का पहला शतक लगाया था, तब से वह टीम के लिए कई मैच जीताऊं पारियां खेल चुकी है.
वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर पंजाब की रीढ़ की हड्डी है. वह मुश्किल परिस्थितियों में टीम के लिए संकटमोचन का काम करते हैं.
PBKS Playing XI: मिडिल ऑर्डर और गेंदबाजी
मिडिल ऑर्डर में पांचवें स्थान पर नेहल वढेरा और छठें पर सूर्यांश शेडगे मौजूद रहेंगे. दोनों ही खिलाड़ी आखिरी ओवर में तेजी से रन बटोरने में सक्षम हैं. नीचले क्रम में पावर-हिटर ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस मोर्चा संभालेंगे.
उनमें मैच खत्म करने की क्षमता और उपयोगी मध्यम गति की गेंदबाजी करने की काबिलियत है. वह बल्ले का साथ गेंद से भी टीम की जीत में योगदान दे सकते हैं.
गेंदबाजी की बात करें तो अजमतउल्लाह ओमरजाई, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल जैसे बॉलर रहेंगे. अजमतउल्लाह की खासियत है गेंद को विभिन्न तरीकों से स्विंग करवाना और विकेट लेना. साथ ही वह रन बनाने में भी सक्षम है.
टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और अर्शदीप सिंह विकेट निकालने की कोशिश में रहेंगे. कुल मिलाकर MI के खिलाफ PBKS की पूरी तैयारी है. प्लेऑफ की रेस में अब पंजाब पीछे नहीं रहना चाहेगी. इसलिए अपनी एकादश में इन बदलावों के साथ मैदान पर उतरेगी.
मुंबई के खिलाफ पंजाब की संभावित प्लेइंग XI
PBKS Playing XI: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, अजमतउल्लाह ओमरजाई, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैशाक
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर