PBKS vs MI Pitch Report: क्या गुल खिलाएगी धर्मशाला की पिच? जानें मुंबई या पंजाब, किसका पलड़ा रखेगी भारी

Published - 13 May 2026, 09:09 AM | Updated - 13 May 2026, 09:11 AM

PBKS vs MI Pitch Report

PBKS vs MI Pitch Report: आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में होगी. इस हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट के दिमाग में एक ही सवाल है कि धर्मशाला की पिच किस टीम के लिए मददगार साबित होगी.

पहाड़ों में बसे इस खूबसूरत स्टेडियम की पिच हर साल चर्चा में रहती है. चलिए तो पंजाब बनाम मुंबई (PBKS vs MI Pitch Report) मैच से पहले जान लेते हैं पिच का मिजाज.

PBKS vs MI Pitch Report: कैसा है धर्मशाला पिच का बर्ताव

PBKS Vs MI Pitch Report

धर्मशाला का स्टेडियम पहाड़ों के बीच बसा है. जिस कारण इसे भारत का सबसे खूबसूरत स्टेडियम माना जाता है. सिर्फ पिच ही नहीं यहां का मौसम भी चर्चा का विषय रहता है. आमतौर से यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. लेकिन यहां पर तेज गेंदबाजों को भी अच्छी स्विंग और और बाउंस मिलता है.

इसलिए शुरूआत में बल्लेबाजों के लिए धर्मशाला की पिच पर रन बनाना आसान नहीं होता है. लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीतता है रन बनने लगते हैं.

IPL मैचों में धर्मशाला स्टेडियम के आंकडें:

  • कुल मैच- 15
  • पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 9
  • पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 6
  • ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 189
  • सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 241/7 (Royal Challengers Bengaluru) v 09/05/2024 v Punjab Kings
  • सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 116 (Punjab Kings) v 21/05/2011 v Deccan Chargers
  • सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 178/5 (Deccan Chargers) v 16/04/2010 v Punjab Kings
  • हर विकेट पर एवरेज रन- 28.50
  • हर ओवर पर एवरेज रन- 9.02

PBKS vs MI Pitch Report: मुंबई या पंजाब, किसका पलड़ा रहेगा भारी?

अगर दोनों टीमों की जीत की बात करें तो मुंबई के पास मजबूत लाइनअप के साथ घातक गेंदबाज भी है. वहीं, पंजाब के पास स्ट्रॉंग बल्लेबाज के साथ शानदार ऑलराउंडर्स मौजूद है. MI शुरूआती ओवर्स में अपने बुमराह जैसे तेज गेंदबाज का फायदा उठा सकते हैं.

दूसरी ओर धर्मशाला पंजाब का होम ग्राउंड है. ऐसे में वह अपने घरेलू मैदान का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. जिस कारण PBKS का पलड़ा भारी लग रहा है. क्योंकि पूरी टीम धर्मशाला स्टेडियम के चप्पे-चप्पे से वाकिफ है.

हालांकि, प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई के पास गंवाने के लिए कुछ नहीं बचा है. लिहाजा, दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है. अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि किस टीम की जीत होती है.

GT vs SRH: सुदर्शन-सुंदर के बाद आया रबाडा-होल्डर का तूफान, ताश के पत्तों की तरह ढही सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग, 82 रन से जीती गुजरात टाइटंस

ओस की भूमिका होगी अहम

वहीं, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अब तक कुल मैच- 15 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिनमें पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैचों की संख्या- 9 है. जबकि, पहले बॉलिंग करते हुए की 6 है. ग्राउंड का एवरेज स्कोर रहा है 189. स्टेडियम की बाउंड्री छोटी है, जिस कारण खूब चौके-छक्के देखने को मिलते हैं.

हालांकि, पंजाब बनाम मुंबई (PBKS vs MI Pitch Report) मैच में ओस की भूमिका अहम होने वाली है. क्योंकि शाम के मैचों में दूसरी पारी में ओस (dew) पड़ने के बाद बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है. यानी की जो टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.

GT vs SRH STATS: साईं सुदर्शन के बल्ले ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, सनराइजर्स हैदराबाद हुई शर्मसार, मैच में बने गए ये 20 कीर्तिमान

Tagged:

Mumbai Indians Kings Eleven Punjab IPL 2026 PBKS vs MI Pitch Report
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

पंजाब ने अब तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है

31 मई 2026 को
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com