PBKS vs MI Live Streaming: पंजाब बनाम मुंबई का लाइव स्ट्रीम कब, कहां और कैसे देख सकते हैं? जानें पूरा तरीका

Published - 13 May 2026, 08:50 AM | Updated - 13 May 2026, 08:53 AM

PBKS vs MI Live Streaming

PBKS vs MI Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 58वां मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है. जिस कारण पंजाब बनाम मुंबई मैच को लेकर फैंस के बीच उत्साह का माहौल बना हुआ है, और सीजन के आधे से ज्यादा मुकाबले होने के बाद हर मैच रोमांच से भरा होने वाला है.

ऐसे में फैंस इस मुकाबले को लाइव देखने का मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं. अगर आप भी PBKS vs MI Live Streaming देखना चाहते हैं, तो जानिए कब, कहां और कैसे देखें?

PBKS vs MI Live Streaming: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

PBKS vs MI

आईपीएल 2026 के शेड्यूल के अनुसार पंजाब और मुंबई (PBKS vs MI Live Streaming) के बीच 14 मई गुरूवार 2026 को खेला जाएगा. दोनों टीमों की टक्कर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में होगी.

जहां की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है. उन्हें इस मैदान में अच्छा स्विंग मिलता है और ठंडी हवाओं के कारण गेंद अधिक मूवमेंट करती है. हालांकि, 2024 में पिच में बदलाव किया गया है. इसलिए अब बल्लेबाजों को भी समान सहायता मिलती है.

वहीं, मैच की शुरूआत भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे से होगी. जबकि टॉस शाम 7 बजे किया जाएगा. पंजाब और मुंबई के बीच में दर्शकों को हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.

किस चैनल पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

अगर आप टीवी पर पंजाब बनाम मुंबई (PBKS vs MI Live Streaming) मैच का मजा लेना चाहते हैं, तो आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर आराम से देख सकते हैं. साथ ही हिंदी, अंग्रेजी और तमिल जैसी कई अन्य भाषाओं में भी कमेंट्री उपलब्ध रहेगी. जिससे दर्शक अपनी पसंदीदा लोकल भाषा में भी मुकाबले का लुफ्त उठा सकते हैं.

बड़ी स्क्रीन और परिवार के साथ आईपीएल का मुकाबला देखने का रोमांच और ज्यादा बढ़ जाएगा. साथ ही हर गेंद पर चौके-छक्के का मजा भी दोगुना हो जाएगा.

GT vs SRH: सुदर्शन-सुंदर के बाद आया रबाडा-होल्डर का तूफान, ताश के पत्तों की तरह ढही सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग, 82 रन से जीती गुजरात टाइटंस

JioHotstar ऐप पर देखें मैच

वहीं, आप घर पर नहीं हैं और टीवी पर पंजाब और मुंबई (PBKS vs MI Live Streaming) का मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए आप जियो हॉटस्टार ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर आप आसानी से ट्रेवल करते हुए मोबाइल पर भी मैच देख सकते हैं.

इसके लिए आप को प्लेस्टोर से ऐप डाउनलोड करनी होगी. फिर अपने जियो नंबर से लॉग इन करने के बाद सीधा स्पोर्ट्स सेक्शन में जाकर PBKS vs MI मैच पर क्लिक करें.

हालांकि, इसके लिए आपको वैध सब्सक्रिप्श की जरूरत होगी. जियो हॉटस्टार की सदस्यता ₹79 प्रति माह से शुरू होती है. मुख्य योजनाओं में मोबाइल (₹79/माह), सुपर (₹149/माह), और प्रीमियम (₹299/माह) शामिल हैं. आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी सब्सक्रिप्श को खरीदकर आईपीएल 2026 के सभी मैचों को देख सकते हैं.

IPL 2026 Points Table: पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंची गुजरात टाइंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद को हुआ भारी नुकसान, देखेें अंक तालिका का ताजा अपडेट

Tagged:

Mumbai Indians Kings Eleven Punjab IPL 2026 PBKS vs MI Live Streaming PBKSvsMI
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

5 बार

14 मई 2026
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com