IPL 2026 Points Table: पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंची गुजरात टाइंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद को हुआ भारी नुकसान, देखेें अंक तालिका का ताजा अपडेट

Published - 12 May 2026, 11:12 PM

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table: शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन के बड़े अंतर से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात (IPL 2026 Points Table) ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाए थे, जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 14.5 ओवर में सिर्फ 86 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में क्या-क्या बदलाव आए हैं।

शीर्ष चार में ये हुआ बदलाव

गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन के अंतर से हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इस सीजन गुजरात ने 12 मैच खेले हैं, जिसमें 8 उन्होंने जीते हैं तो चार हारे हैं। गुजरात के 16 अंक हैं और नेट रन रेट जीटी का 0.551 है।

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 मैचों में 7 जीत और 14 पॉइंट्स के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गया है तो सनराइजर्स हैदराबाद 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान (IPL 2026 Points Table) पर। वहीं, पंजाब किंग्स अंक तालिका में चौथे स्थान पर बरकरार है। उनके फिलहाल 13 अंक हैं और तीन मैच शेष हैं।

चेन्नई-कोलकाता में क्या आया बदलाव

आईपीएल 2026 के 56वें मुकाबले के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। चेन्नई ने इस सीजन 11 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं तो पांच गंवाए हैं। इस दौरान उनका नेट रन रेट 0.185 का है। वहीं, टेबल में छठे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स हैं, जिनके नाम 11 मैचों में 6 जीत दर्ज हैं और 12 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स 10 पॉइंट्स के साथ तालिका (IPL 2026 Points Table) में 7वें स्थान पर हैं, लेकिन इनका प्लेऑफ में पहुंचने फिलहाल मुश्किल है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स 9 पॉइंट्स के बाद पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है। हालांकि, केकेआर के अभी 4 मैच शेष हैं और वह प्लेऑफ में पहुंचने की मजबूत दावेदार (IPL 2026 Points Table) है।

BAN vs PAK: बांग्लादेश के सामने पाकिस्तान ने किया सरेंडर, पहले टेस्ट मैच में मिली शर्मनाक हार, 104 रन से जीते टाइगर्स

ये दो टीमें हुई बाहर

मुंबई इंडियंस आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। इस सीजन पांच बार की चैंपियन एमआई ने 11 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 3 जीते हैं तो 8 मैच गंवाए हैं। यह टीम अंक तालिका की लिस्ट में 9वें पायदान पर विराजमान है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी है।

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी ने मौजूदा सीजन में 11 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 3 जीते हैं तो 8 में हार का सामना करना पड़ा है। ये टीम अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में 10वें पायदान पर है। बता दें कि, एलएसजी का नेट रन रेट एमआई से खराब है और यही कारण है कि समान अंक होने के बावजूद लखनऊ धरातल पर स्थित है।

यहां देखें ताजा IPL 2026 Points Table

रैंकटीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)कोई परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1गुजरात टाइटन्स128400160.551
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु117400141.103
3सनराइजर्स हैदराबाद127500140.331
4पंजाब किंग्स116401130.428
5चेन्नई सुपर किंग्स116500120.185
6राजस्थान रॉयल्स116500120.082
7दिल्ली कैपिटल्स12570010-0.993
8कोलकाता नाइट राइडर्स1045019-0.169
9मुंबई इंडियंस1138006-0.585
10लखनऊ सुपर जायंट्स1138006-0.907

इन 3 खिलाड़ियों को IPL 2026 ने दे दी रातोंरात दौलत-शोहरत, इस सीजन से पहले थे गुमनाम

Tagged:

Gujarat Titans Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Points Table
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com