IPL 2026 में इन 4 भारतीय खिलाड़ियों का प्यार खुलकर आया सामने, अपनी गर्लफ्रेंड से फैंस को करवाया रूबरू
Published - 13 May 2026, 04:22 PM | Updated - 13 May 2026, 04:26 PM
Table of Contents
IPL 2026: आईपीएल 2026 सिर्फ क्रिकेट के रोमांच तक ही सीमित नहीं रहा है बल्कि इस बार खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. एक तरफ इस सीजन में कुछ भारतीय खिलाड़ी मैदान पर अपने खेल से फैंस के बीच छाए हुए हैं. दूसरी ओर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पब्लिक अपीयरेंस से हलचल मचा रहे हैं.
कुछ खिलाड़ी तो ऐसे भी हैं, जो चोरी-छिपे रिश्ते चला रहे हैं. लेकिन कहते हैं ना इश्क़ और मुश्क छुपाए नहीं छुपते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ है IPL 2026 में खेल रहे इन 4 खिलाड़ियों के साथ.
IPL 2026 में अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से चर्चा में आए यह 4 खिलाड़ी
1. अर्शदीप सिंह

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अर्शदीप सिंह का आता है. वह इस सीजन अपनी गेंदबाजी के साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. IPL 2026 में अर्शदीप अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ दिखाई दे रहे हैं. कभी होटल में तो कभी टीम बस में.
इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है. समरीन अर्शदीप को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम भी पहुंच रही है, और सीजन के आधे से ज्यादा मुकाबलों के बाद भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ ही है.
2. शुभमन गिल
दूसरा नाम शुभमन गिल का है. उनका नाम लंबे समय से सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ रहा है. लेकिन दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा. इसके बावजूद अक्सर गिल और सारा एक ही जगह स्पॉट किए जाते रहे हैं.
IPL 2026 में भी दोनों के रिश्ते को लेकर उस वक्त चर्चा फिर से तेज हो गई, जब सारा कप्तान शुभमन गिल को सपोर्ट् करने के लिए एक मैच में GT की जर्सी में पहुंची.
3. यशस्वी जायसवाल
लिस्ट में तीसरा नाम राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल का नाम शामिल हैं. यशस्वी को भी IPL 2026 के बीच में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ काफी बार देखा गया है. खासकर एयरपोर्ट पर, जहां दोनों फैंस की नजरों से नहीं बच पाए.
बता दें कि यशस्वी जायसवाल की गर्लफ्रेंड का नाम मैडी हैमिल्टन (Maddie Hamilton) है, जो कि यूके में रहती हैं. दोनों एक-दूसरे को 2024 से डेट कर रहे हैं. उन्हें कई बार आईपीएल 2024 के मैचों में भी साथ देखा गया था. हालांकि, यशस्वी ने अभी तक अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
4. समीर रिजवी
इस लिस्ट में आखिरी और चौथा नाम आईपीएल 2026 (IPL 2026) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले समीर रिजवी का नाम है.
उनका नाम हाल ही में स्पोर्ट्स एंकर और इंडो-कनाडियन मॉडल यशा सागर (Yesha Sagar) के साथ जुड़ा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों यूपी टी20 लीग के दौरान करीब आए थे, और पिछले एक साल से ज्यादा डेट कर रहे हैं.
हालांकि, यशा सागर को डेट कर पर समीर को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा. यूजर्स का कहना है कि समीर के कहने पर यशा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कई बोल्ट तस्वीरें डिलीट की.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर