अभी खुश ना हो Gujarat Titans! इस समीकरण से 16 पॉइंट्स के साथ भी प्लेऑफ़ से हो जाएगी बाहर, समझें पूरा गणित

Published - 13 May 2026, 01:32 PM | Updated - 13 May 2026, 02:11 PM

Gujarat Titans
Gujarat Titans: आईपीएल 2026 का 56वां मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेल गया था. इस मुकाबले में GT के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए अपनी टीम को 82 रन के बड़े अंतर से जीत दिला दी. पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात (Gujarat Titans) की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन का एक सम्मानजनक स्कोर बनाया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी SRH की टीम 14.5 ओवर में ही मात्र 86 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. इस मुकाबले में मिली जीत के साथ ही सभी को ऐसा लग रहा कि शुभमन गिल की टीम ने अपना प्लेऑफ़ टिकट कंफर्म कर लिया है, लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि एक समीकरण ऐसा भी बन रहा कि 16 अंको के साथ भी GT की टीम को प्लेऑफ़ से बाहर होना पड़ सकता है.

जीत के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर Gujarat Titans

Gujarat Titans

इस मुकाबले में मिली शानदार जीत के चलते गुजरात टाइटंस ने पॉइंट्स टेबल पर 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए और साथ ही कुल 16 अंको के साथ पहले पायदान पर आ गई. वैसे तो गुजरात टाइटंस ने काफी हद तक प्लेऑफ़ के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है, क्योंकि अभी इस टीम के 2 मैच और बचे हैं, जो इसे KKR और CSK से खेलने हैं.

अगर इनमे से एक मैच में भी गुजरात (Gujarat Titans) को जीत मिलती है, तो शुभमन गिल की टीम के आगे पॉइंट्स टेबल पर Q लग जायेगा और वह अधिकारिक रूप से टॉप-4 के लिए क्वालीफाई कर लेगी.

लेकिन ये समीकरण कर देगा GT को प्लेऑफ़ से बाहर

तो चलिए अब आपकों बताते हैं वो समीकरण जिसके चलते गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम अभी प्लेऑफ़ से बाहर हो सकती है. दरअसल अगर GT अपने बचे हुए दोनों मुकाबले हार जाती है. वहीं पंजाब की टीम अपने बचे हुए तीनों मैचों में MI-LSG को हरा दे और RCB से हार जाए, तो वह 17 अंक तक पहुंच जाएगी.

वहीं SRH अपने बचे दोनों मैच में RCB और CSK के खिलाफ जीत दर्ज करती है, तो वह 18 अंक तक पहुंच जाएंगे. राजस्थान अगर MI-LSG-DC को हराती हैं तो उसके भी 18 अंक हो जाएंगे. वहीं RCB अगर KKR और पंजाब को हारा दे, SRH से हार भी जाए, तो भी कोहली की टीम के 18 अंक हो जाएंगे.

पंजाब किंग्स के लिए फैली इन 2 बड़ी अफवाहों पर भड़की प्रीति जिंटा, X पर पोस्ट कर फैंस से की ये ख़ास अपील

अंको के मामले में RCB-SRH-RR और PBKS से पीछे हो जाएगी GT

जो समीकरण हमने आपकों बताया, उससे साफ़ हैं कि अगर यह सभी चीजें ठीक बैठ गई और नतीजे इसी तरह से निकलकर सामने आए, तो ऐसी स्थिति में RCB-SRH-RR तीनों के ही 18-18 अंक हो जाएंगे, वहीं पंजाब किंग्स भी 17 अंको के साथ क्वालीफाई कर जाएगी और गुजरात टाइटंस की टीम को 16 अंको के बावजूद प्लेऑफ़ से बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा.

हालांकि, यह समीकरण पूरी तरीके से संभव हो पाना काफी मुश्किल है, इसलिए शुभमन गिल की Gujarat Titans को चाहिए, वह अपने बचे हुए मुकाबलों में से कोई एक भी जीत लें और शान से प्लेऑफ़ में अपनी जगह बनाए.

जर्मन इंफ्लुएंसर LizLaz की वजह से फिर चर्चा में आए Virat Kohli, बोली ''मुझे गलत काम के लिए पैसे ऑफर किये...'

Tagged:

Gujarat Titans GT IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

31 मई 2026 को

8 जीत के साथ पहले स्थान पर
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com