PBKS vs RCB LIVE Streaming: टीवी से मोबाइल तक पूरा गाइड, जानें कब, कहां और कैसे देखें आरसीबी बनाम पंजाब मैच
Published - 16 May 2026, 08:47 AM | Updated - 16 May 2026, 10:12 AM
Table of Contents
PBKS vs RCB LIVE Streaming: आईपीएल 2026 का 61वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा. जब भी पंजाब और बेंगलुरू आमने-सामने होती है तो मुकाबला और भी ज्यादा रोमांचक हो जाता है. क्योंकि दोनों टीमों में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, और आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही है.
ऐसे में फैंस भी पंजाब बनाम बेंगलुरू मैच मिस नहीं करना चाहते हैं. चलिए तो जानते हैं कि पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (PBKS vs RCB LIVE Streaming) मैच कब, कहां और कैसे देखें?
PBKS vs RCB LIVE Streaming: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच 17 मई रविवार को मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों की टक्कर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में होगी. मैच की शुरूआत भारतीसमयनुसार दोपहर 3.30 बजे से होगी. जबकि टॉस दोपहर 3 बजे किया जाएगा.
वहीं. पंजाब इस सीजन अभी तक 12 मुकाबले खेल चुकी है. 4 हार के साथ 6 में जीत दर्ज कर चुकी है. फिलहाल, आईपीएल 2026 की अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की बात करें तो 12 मैचों में 8 जीत चुकी है, और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. ऐसे में PBKS प्लेऑफ की रेस में पीछे नहीं रहना चाहती है, और हर हाल में यह मुकाबला जीतने के लिए कमर कस चुकी है.
PBKS vs RCB LIVE Streaming : किस चैनल पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
अगर आप स्टेडियम नहीं जा सकते हैं, और पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का मैच भी मिस नहीं करना चाहते हैं, तो टीवी पर सीधा प्रसारण देख सकते हैं. बता दें कि Star Sports नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर आईपीएल 2026 के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी आदि पर प्रासिरत किए जा रहे हैं.
खास बात यह है कि आप अपनी पसंदीदा लोकल भाषा में भी कमेंट्री का मजा ले सकते हैं. जैसे हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, बंगाली, मराठी और हरियाणवी.
इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) चैनल पर आईपीएल 2026 के मैच हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 12 विभिन्न भाषाओं में भी देखे जा सकते हैं.
LSG vs CSK: LSG से हार के बाद भी खुश दिखे Ruturaj Gaikwad, बोले, “अब हर मैच जीतना ही हमारा लक्ष्य”
जियो हॉटस्टार ऐप पर देखें PBKS vs RCB मैच
आप ट्रेवल कर रहे हैं, और पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (PBKS vs RCB LIVE Streaming) का मैच भी मिस नहीं करना चाहते हैं तो अपने स्मार्टफोन पर जिओ हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर देख सकते हैं. इसके लिए JioHotstar ऐप डाउनलोड करें, फिर अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन करें.
स्पोर्ट्स सेक्शव में जानकर लाइव मैच पर क्लिक करें. हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए हॉटस्टार का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता. जिसकी कीमत अलग-अलग है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर