CSK ने Khaleel Ahmed, तो RCB ने किया Nuwan Thushara के रिप्लेसमेंट का ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों की बीच IPL हुई एंट्री
Published - 16 May 2026, 12:05 AM | Updated - 16 May 2026, 12:19 AM
आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच प्लेऑफ की रेस अब उस मोड़ पर आ खड़ी हुई है जहाँ हर एक मैच मायने रखती है। इसी बीच टूर्नामेंट की दो सबसे चर्चित टीमों, CSK और RCB ने अपने चौटील खिलाड़ी की जगह नए रिप्लेसमेंट को शामिल किया है।
दोनों ही टीमों ने चोट और उपलब्धता की समस्याओं को देखते हुए अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने जहां खलील अहमद की जगह कुलदीप यादव पर भरोसा जताया है, वहीं आरसीबी ने नुवान तुषारा की कमी को पूरा करने के लिए रिचर्ड ग्लीसन को टीम में शामिल कर लिया है।
खलील अहमद की जगह CSK ने कुलदीप यादव को शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स यानी CSK के लिए यह सीजन किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं रहा है, उसमें भी जब बात इंजर्ड प्लेयर की हो। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज खलील अहमद चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जो टीम के लिए एक बड़ा झटका है।
खलील ने शुरुआती मैचों में अपनी स्विंग से सबको प्रभावित किया था, लेकिन क्वाड्रिसेप्स इंजरी ने उनके इस सफर पर ब्रेक लगा दिया। उनकी जगह अब दिल्ली के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलदीप यादव मैदान संभालते नजर आएंगे।
कुलदीप यादव का आईपीएल अनुभव चेन्नई के काम आ सकता है। दिलचस्प बात यह है कि कुलदीप पिछले कुछ समय से चेन्नई के कैंप के साथ ही थे और नेट गेंदबाज के रूप में अपनी तैयारी पुख्ता कर रहे थे।
अफगानिस्तान सीरीज में इन 4 युवा खिलाड़ियों को मिलेगा डेब्यू! पहली बार पहनेंगे Team India की जर्सी
आरसीबी ने नुवान तुषारा की जगह रिचर्ड ग्लीसन को शामिल किया
दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने भी अपनी गेंदबाजी की लाईन-अप मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा, जो अपने अनोखे बॉलिंग एक्शन के लिए बेबी मलिंगा के नाम से प्रसिद्ध हैं, अब इस सीजन का हिस्सा नहीं रहेंगे।
आईपीएल को अधिकारिक जानकारी के अनुसार नुवान तुषारा इंजर के कारण बाहर हो गए हैं। जिसके बाद आरसीबी मैनेजमेंट ने फुर्ती दिखाते हुए इंग्लैंड के अनुभवी पेसर रिचर्ड ग्लीसन को तुरंत साइन कर लिया है।
रिचर्ड ग्लीसन टी20 फॉर्मेट के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं और उनके पास आईपीएल का पिछला अनुभव भी है। चिन्नास्वामी जैसे छोटे मैदान पर जहाँ छक्के मारना आसान होता है, वहां ग्लीसन की सटीक यॉर्कर और स्लोअर बॉल्स आरसीबी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
LSG vs CSK: मिचेल मार्श ने चेन्नई सुपर किंग्स से छीना मैच, LSG 7 विकेट से जीती
CSK के अब तक 8 खिलाड़ी हुए बाहर
आईपीएल 2026 में CSK की किस्मत ने इंजरी के मोर्चे पर उनका साथ नहीं दिया है। जेमी ओवरटन इस लंबी फेहरिस्त में जुड़ने वाले सबसे नए नाम हैं। जेमी ओवरटन जांघ की चोट के कारण बाहर हुए, जिनकी जगह डियान फॉरेस्टर को लाया गया।
वहीं, रामकृष्ण घोष के पैर में फ्रैक्चर होने के बाद मैकनील नोरोन्हा की टीम में एंट्री हुई। टीम के मध्यक्रम और गेंदबाजी विभाग को नाथन एलिस जो टूर्नामेंट की शुरूआत से ही बाहर हैं, उनकी कमी भी खल रही है।
इतना ही नहीं, युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे भी पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। प्रशंसकों के लिए सबसे बड़ी चिंता एमएस धोनी की फिटनेस रही है, जो पिंडली की समस्या के कारण कुछ मैच नहीं खेल पाए, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस भी शुरुआत में फिट नहीं थे।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर