अफगानिस्तान सीरीज में इन 4 युवा खिलाड़ियों को मिलेगा डेब्यू! पहली बार पहनेंगे Team India की जर्सी
Published - 15 May 2026, 04:24 PM | Updated - 15 May 2026, 04:42 PM
Table of Contents
Team India: भारतीय क्रिकेट टीम में लगातार नई प्रतिभाओं को मौका देने की परंपरा रही है. इसी कारण टीम इंडिया (Team India) दुनिया की सबसे खतरनाक क्रिकेट टीम कही जाती है. अब अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज के लिए भी चयनकर्ताओं ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए 4 युवा खिलाड़ियों को डेब्यू देने का फैसला किया है.
प्रबल संभावना है कि यह चारों प्लेयर पहली बार अफगानिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्टार पर नीली जर्सी पहनते हुए दिखाई देंगे. चलिए तो आगे जानते हैं कौन हो सकते हैं यह 4 खिलाड़ी, जिन्हें अफगान टीम के खिलाफ डेब्यू मिल सकता है.
इन 4 खिलाड़ियों को मिल सकता है Team India में डेब्यू
1. रविचंद्रन स्मरण (टेस्ट)

लिस्ट में पहला नाम रविचंद्रन स्मरण का है. वह कर्नाटक के बाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ-ब्रेक गेंदबाज हैं, जो कि आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं. उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में संतुलन है. उनकी सबसे बड़ी काबिलियत है दबाब में रहकर बड़ी पारियां खेलना और आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाना. साथ ही उपयोगी गेंदबाजी से भी वह टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
उन्होंने SRH के लिए आईपीएल 2026 में कुल 3 मुकाबले खेले हैं. हालांकि, उन्हें इस सीजन सीमित मौके मिले. इसके बावजूद वह अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे.
22 साल के स्मरण (Smaran Ravichandran) ने 2024 में कर्नाटक की ओर से घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने पहले ही सीजन में विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में सात पारियों में 72.16 की औसत व 100 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से 433 रन बनाए.
जबकि, स्मरण ने उसी सीजन रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए सात मैच खेले, जिनमें उन्होंने 64.50 की औसत से 516 रन जोड़े. पिछले रणजी ट्रॉफी में भी उनके नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड नाम दर्ज है. साथ ही चार शतक व तीन अर्धशतक भी लगाए. वहीं, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सात मैच में 63.80 की ऐवरेज और 158.70 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 319 रन बनाए.
कर्नाटक के 22 वर्षीय बल्लेबाज स्मरण रविचंद्रन (Smaran Ravichandran) ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 14 पारियों में 86.36 की औसत से 950 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 शतक लगाए और उनका 227* का सर्वोच्च स्कोर रहा.
लिहाजा, रविचंद्रन स्मरण टीम इंडिया (Team India) के लिए टेस्ट क्रिकेट में अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं. माना जा रहा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच में रविचंद्रन स्मरण को डेब्यू का मौका मिल सकता है.
2. आकिब नबी (टेस्ट)
लिस्ट में दूसरा नाम आकिब नबी का है. IPL 2026 में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं. DC ने उन्हें मेगा ऑक्शन में ₹8.40 करोड़ में खरीदा था. अब तक उन्होंने आईपीएल 2026 में कुल 4 मुकाबले खेले हैं. हालांकि, उनका इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू फिका रहा. वह अपनी गेंद से एक भी विकेट नहीं चटका सके.
लेकिन आकिब जम्मू-कश्मीर के तेंज गेंदबाज हैं. उन्होंने 30 साल की उम्र में 2025-26 रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरीं थी. जिस कारण DC ने उनपर करोड़ी की बोली लगाकर टीम में शामिल किया था.
हालांकि, आकिब नबी का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में कुछ खास नहीं रहा. लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ चयनकर्ता उनके नाम पर विचार कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में बुमराह को आराम दिया जा सकता है. ऐसे में रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज आकिब को भारत (Team India) के लिए डेब्यू का मौका मिल सकता है.
3. प्रिंस यादव (वनडे)
तीसरे स्थान पर LSG के धाकड़ प्रिंस यादव का नाम है. वह औसतन 140-145 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में लखनऊ के लिए 11 मुकाबले खेले हैं, जिनमें प्रिंस ने 20.94 की औसत और 8.17 की इकॉनमी से 16 विकेट चटकाए हैं.
प्रिंस को सबसे पहली पहचान दिल्ली प्रीमियर लीग से मिली. वह DPL 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बने. उन्होंने 10 मुकाबलों में तेज रफ्तार से 13 विकेट चटकाए थे.
साल 2024 में प्रिंस ने दिल्ली की ओर से रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया था. हालांकि, 2 फर्स्ट-क्लास मैचों में उनके नाम सिर्फ 1 विकेट रहा है. वहीं, पिछले कुछ वक्त में प्रिंस यादव सफेद गेंद क्रिकेट में घातक गेंदबाज बनकर उभरे हैं. प्रिंस के नाम 14 लिस्ट-ए मैचों में 29 विकेट दर्ज है.
जबकि, 30 टी20 मैचों में 35 विकेट. अब अफगानिस्तान के खिलाफ उनके प्रदर्शन को देखते हुए सेलेक्टर्स डेब्यू करवा सकते हैं. वह टीम इंडिया (Team India) के लिए वनडे क्रिकेट में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.
4. अशुंल कंबोज (वनडे)
लिस्ट में चौथा और आखिरी नाम अशुंल कंबोज का है. वह आईपीएल 2026 में CSK के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने इस सीजन अभी तक कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 39 रन बनाए. साथ ही गेंद से 9.20 की इकॉनमी से 19 विकेट चटकाए.
वहीं, रणजी ट्रॉफी के एक मैच में एक पारी में सभी 10 विकेट लेने का दुर्लभ कारनामा नाम दर्ज है. अशुंल कंबोज ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में केरल के खिलाफ एक पारी में सिर्फ 49 रन देकर 10 विकेट चटकाए थे. वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी (2023-24) में 10 मैचों में 17 विकेट हासिल किए थे.
जबकि, दिलीप ट्रॉफी (2025-26) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 मैचों में 16 विकेट लेकर टूर्नामेंट के बेस्ट खिलाड़ी बने थे. अब माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अंशुल कंबोज को डेब्यू मिल सकता है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर