अब किस तरह टॉप-4 में क्वालीफाई कर पाएगी पंजाब, राजस्थान और CSK? जानें तीनों टीमों के प्लेऑफ का समीकरण
Published - 15 May 2026, 02:44 PM | Updated - 15 May 2026, 02:48 PM
Table of Contents
IPL 2026 Playoff Equations: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स ने धमाकेदार शुरुआत की थी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पीबीकेएस ने शुरुआती 7 में 6 मैच जीत थे और एक मैच बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा था।
हालांकि, इसके बाद ये टीम पांच मुकाबला गंवा चुकी है और प्लेऑफ (IPL 2026 Playoff Equations) से बाहर होने की तलवार लटक रही है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि अब यहां से कैसे पंजाब प्लेऑफ में पहुंच सकती है और वहीं, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का क्या समीकरण है, चलिए आपको बताते हैं।
पंजाब किंग्स को करना होगा ये काम

शुरुआती 7 में से 6 मैच जीतने के बाद लग रहा था कि पिछले साल की उप विजेता पंजाब किंग्स काफी आसानी से प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्की कर लेगी। लेकिन दूसरे हाफ में ये टीम अभी तक पांच मुकाबले गंवा चुकी है और फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है।
पीबीकेएस के अब दो मैच शेष हैं, जो कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स से होने हैं। अगर पंजाब यहां से एक भी मैच हारता है तो उनका प्लेऑफ (IPL 2026 Playoff Equations) में पहुंचना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में उनको दोनों मैच जीतने बेहद जरूरी होंगे।
IPL 2026 Playoff Equations: राजस्थान की उम्मीदें जिंदा
पंजाब किंग्स की तरह ही राजस्थान रॉयल्स ने भी आईपीएल 2026 की शुरुआत काफी अच्छी की थी, लेकिन पिछले पांच मैचों में ये टीम 3 मुकाबले हार चुकी है। लेकिन अच्छी बात ये है कि राजस्थान के 3 मुकाबले शेष हैं और अगर वह सभी मैच जीत जाती है तो आसानी से प्लेऑफ (IPL 2026 Playoff Equations) में पहुंच जाएगी।
लेकिन उनके लिए यह कार्य बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। आरआर के अगले तीन मैच, दिल्ली, लखनऊ और मुंबई से होने हैं। ऐसे में पिंक आर्मी के लिए तीनों मैच जीतना काफी मुश्किल चुनौती हो सकती है। लेकिन एकमात्र यही रास्ता है, जिससे वह शुरुआती चार में अपनी जगह को बना सकती है।
एक हार और टूर्नामेंट से बाहर!
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार वापसी की है। आईपीएल 2026 के शुरुआती तीन मैचों में येलो आर्मी को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की और 11 में से 6 मैच जीतकर अंक तालिका में 5वें स्थान पर काबिज है। खास बात ये है कि येलो आर्मी के अब तीन मैच शेष हैं और अगर वह तीनों मैच जीत जाती है तो आसानी से प्लेऑफ (IPL 2026 Playoff Equations) में प्रवेश कर जाएगी।
लेकिन समस्या यहां है कि एक भी हार उनको प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकती है। खास बात ये है कि चेन्नई के अगले तीन मैच लखनऊ, हैदराबाद और गुजरात के साथ है। इसमें एसआरएच के साथ वह अपने घर में खेलेगी तो एलएसजी के सामने लखनऊ और जीटी के खिलाफ अहमदाबाद जाना होगा, जहां पर ये टीमें काफी दमदार प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में चेन्नई के लिए असली परीक्षा अंतिम तीन मैचों (IPL 2026 Playoff Equations) को जीतना होगा।
प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई KKR, ऐसे अब भी क्वालीफाई कर सकती है टीम, जानें पूरा कैलकुलेशन
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर