प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई KKR, ऐसे अब भी क्वालीफाई कर सकती है टीम, जानें पूरा कैलकुलेशन
Published - 15 May 2026, 02:01 PM | Updated - 15 May 2026, 02:05 PM
Table of Contents
KKR : IPL 2026 में बढ़ते मैचों के साथ प्लेऑफ़ की जंग और रोमांचक होती जा रही है. अभी किसी भी टीम ने अधिकारिक रूप से क्वालीफाई नहीं किया है. हालांकि RCB और GT की टीम ने 16-16 अंक बटोरने के साथ अपनी स्थिति पॉइंट्स टेबल पर काफी मजबूत कर ली है. इन दोनों टीमों के पीछे क्रमशः SRH, PBKs, CSK और RR लगी हुई हैं.
वहीं 7वें नंबर पर 11 अंको के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स मौजूद हैं. कुछ फैंस को लग रहा, इस टीम के प्लेऑफ़ की सारी उम्मीदें खत्म हो चुकी है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है, क्योंकि एक समीकरण अभी भी ऐसा बन रहा, जिसमें नाइट राइडर्स की टीम 15 अंकों के साथ शान से प्लेऑफ़ में क्वालीफाई कर लेगी.
सबसे पहले अंतिम दोनों मैच में करनी होगी जीत दर्ज

अगर कोलकाता को प्लेऑफ़ में पहुंचना है, तो उन्हें सबसे पहले अपने बचे हुए दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी. दरअसल इस टीम को 20 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलना है और 24 तारीख को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ना है. अगर यह दोनों ही मुकाबलों में शाहरुख खान के मालिकाना हक़ वाली टीम जीत दर्ज करती है, तो उसके पॉइंट्स टेबल पर 15 अंक हो जाएंगे.
हालांकि, KKR को अपनी जीत के साथ दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर होना पड़ेगा. जहां उसे MI-LSG-RCB-GT टीम के जीत की दुआ करनी होगी. वहीं उसे SRH-CSK और राजस्थान रॉयल्स टीम के हार की दुआ करनी पड़ेगी.
अपनी जीत के साथ चाहिए होगा ये पूरा समीकरण
कोलकाता नाइट राइडर्स अगर 15 अंक हासिल कर लेती है, तो उसके साथ-साथ उसे दुआ करनी होगी कि SRH की टीम अपने बचे मैचों में CSK और RCB से हार जाए, ऐसे में वह सिर्फ 14 अंक तक ही रह पाएगी. वहीं KKR को ये भी चाहिए कि राजस्थान अपने बचे मैचों में दिल्ली-मुंबई और लखनऊ की टीम से हार जाए.
ऐसे में RR सिर्फ 12 अंको में ही सिमट कर रह जाएगी. अगर तीनों में से एक मुकाबला जीत भी जाती है, तब भी अधिकतम 14 अंक ही पॉइंट्स टेबल पर बटोर पाएगी.
अंत में KKR को भगवान से कहना होगा कि LSG और GT की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दे, ऐसे में अगर CSK की टीम SRH को हरा भी देती है, तो भी अधिकतम 14 अंक तक ही पहुंच पाएगी.
Ravi Shastri ने चुना टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान, हार्दिक नहीं इस खिलाड़ी को सौंपी जिम्मेदारी
SRH-CSK-RR 14 तक, तो KKR 15 अंको से करेगी क्वालीफाई
जो समीकरण हमने आपकों बताया, अगर यह पूरी तरह सच हो गया और नतीजे कुछ इस तरह ही निकलकर सामने आए, तो SRH-CSK-RR तीनों टीमों के ही सिर्फ 14-14 अंक रह जाएंगे और KKR पूरे 15 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर लेगी.
हालांकि यह पूरा समीकरण बनना काफी मुश्किल है, लेकिन देखा जाए तो ऐसा होना नामुमकिन नहीं है. इतिहास में पहले भी कई ऐसे उलटफेर होते हुए पॉइंट्स टेबल में देखें गए हैं, जब टीमों ने बॉटम से अंतिम के कुछ मैचों में उठकर प्लेऑफ़ में अपना स्थान पक्का किया है.
KKR vs GT LIVE Streaming: टीवी नहीं? ऐसे मोबाइल पर देखें पूरा मैच बिल्कुल फ्री, जानें पूरी डिटेल
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर