KKR vs GT LIVE Streaming: टीवी नहीं? ऐसे मोबाइल पर देखें पूरा मैच बिल्कुल फ्री, जानें पूरी डिटेल

Published - 15 May 2026, 12:28 PM | Updated - 15 May 2026, 12:30 PM

KKR vs GT LIVE Streaming

KKR vs GT LIVE Streaming: कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 60वां मैच खेला जाएगा. दोनों ही टीमों में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है. एक तरफ केकेआर है जिसकी शुरूआत अच्छी नहीं हुई थी, लेकिन लगातार कई मुकाबले जीतकर टीम ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी की. वहीं, GT अंक तालिका में 8 जीत और 0.551 रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है.

ऐसे में दोनों ही टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. फैंस भी केकेआर बनाम जीटी मैच (KKR vs GT LIVE Streaming) मिस नहीं करना चाहेंगे. चलिए तो जानते हैं कि आप यह मुकाबला फ्री में कब और कहां देख सकते हैं?

KKR vs GT LIVE Streaming: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

KKR Vs GT LIVE Streaming

कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात जायंट्स के बीच 16 मई शनिवार को मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों का सामना कोलकाता के इडन गार्डन में होगा. मैच की शुरूआत भारतीयसमयनुसार शाम 7.30 बजे से होगी. जबकि, टॉस शाम 7 बजे किया जाएगा.

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां की पिच मुख्य रूप से धीमी (Slow) और स्पिनर्स के लिए अनुकूल मानी जानी है. मैदान की पिच काली और लाल मिट्टी से बनी है.

जिस कारण स्पिनरों को अच्छी ग्रिप और टर्न मिलता है. हालांकि, स्पिनर्स का जलवा होने की वजह से मैच अक्सर लो स्कोरिंग ही होते हैं.

KKR vs GT LIVE Streaming: किस चैनल पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात जायंट्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) चैनलों पर उपलब्ध है. आप अपनी पसंदीदा लोकल भाषा में भी मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

स्पोर्ट्स चैनल पर आईपीएल 2026 के सभी मैच हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, बांग्ला, मराठी और हरियाणवी समेत 12 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है.

कौन हैं Dian Forrester? जिन्हें CSK ने अपनी टीम में किया शामिल, जानें इनका पूरा क्रिकेट करियर

मोबाइल पर कैसे देखें फ्री मैच?

अगर आप फ्री में कोलकाता और गुजरात मैच (KKR vs GT LIVE Streaming) देखना चाहते हैं तो आप आसानी से ही मोबाइल पर देख सकते हैं. इसके लिए आप को अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपने पहले से ही जियो हॉटस्टार का सबस्क्रिप्श लिया हुआ होगा. उसी ऐप पर आप KKR vs GT मैच का मजा लें सकते हैं.

इसके अलावा नए यूजर्स अपने जियो के नंबर से लॉग इन करने के बाद सपोर्ट्स सेक्शन में जाकर मैच देख सकते हैं. हालांकि, नए यूजर्स के लिए मुकाबला कुछ मिनटों के लिए ही फ्री में उपलब्ध है. इसके बाद आप को सबस्क्रिप्शन लेना होगा, जिसकी सदस्यता आप सिर्फ 79 रूपये में भी ले सकते हैं.

Arshdeep Singh ने Tilak Varma पर कर डाली नस्लभेदी टिप्पणी, बोले ''ओए अंधेरे सनस्क्रीन नहीं लगाई...'', VIDEO वायरल

Tagged:

KKR VS GT IPL 2026 KKR vs GT LIVE Streaming
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

31 मई

2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com