कौन हैं Dian Forrester? जिन्हें CSK ने अपनी टीम में किया शामिल, जानें इनका पूरा क्रिकेट करियर
Published - 15 May 2026, 11:12 AM | Updated - 15 May 2026, 11:14 AM
Table of Contents
Dian Forrester: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में बाकी बचे मैचों के लिए जेमी ओवरटन के स्थान पर साउथ अफ्रीका के युवा बैटिंग ऑलराउंडर डियान फॉरेस्टर को 75 लाख रुपये में शामिल किया है। ओवरटन को जांघ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है, जिसकी जानकारी टीम मैनेजमेंट ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच के जरिए दी।
सीएसके ने लिखा कि जेमी ओवरटन को दाईं जांघ में चोट लगी है, और चोट संबंधित आगे की जांच के लिए वह स्वदेश (यूके) लौट चुके हैं। अब जेमी का बचा हुआ कार्य डियान फॉरेस्टर (Dian Forrester) करते नजर आएंगे, लेकिन आखिर सीएसके ने इस खिलाड़ी पर ही क्यों दांव लगाया, चलिए आपको बताते हैं।
कौन हैं Dian Forrester?
चोटिल जेमी ओवरटन की जगह लेने चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वाड में आ रहे डियान फॉरेस्टर साउथ अफ्रीका के 25 वर्षींय शानदार बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं। डियान ने मार्च 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ-साथ मध्यम गति से गेंदबाजी करने की भी क्षमता रखते हैं।
फॉरेस्टर (Dian Forrester) साउथ अफ्रीका टी20 लीग में जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं और पिछले सीजन उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 पारियों में 175 रन बनाए थे, जबकि एक पारी में उन्होंने गेंदबाजी भी की थी, लेकिन विकेट नहीं प्राप्त कर सके। फॉरेस्टर को चुनने के पीछे का मुख्य कारण ये है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स की सिस्टर फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं और उस दौरान उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है।
पाकिस्तान सुपर लीग खेल चुके हैं फॉरेस्टर
डियान फॉरेस्टर (Dian Forrester) इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में रावलपिंडी के लिए खेलते नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने गेंद और बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया था, जिसको देखते हुए फ्रेंचाइजी ने इस युवा ऑलराउंडर पर दांव लगाया है।
पीसीएल 2026 में उन्होंने 6 मैचों में 44 की दमदार औसत के साथ 132 रन बनाए थे। वह निचले क्रम में आकर बल्लेबाजी करते हैं जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर पीएसएल 2026 में नाबाद 44 रन था। इसके अलावा डियान फॉरेस्टर (Dian Forrester) ने 5 पारियों में दो विकेट लिए थे। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन को देखते ही चेन्नई ने उनपर दांव लगाया है।
CSK ने किया Jamie Overton के रिप्लेसमेंट का ऐलान, PSL में धूम मचाने वाले इस खिलाड़ी को दी जगह
कैसे हैं डियान फॉरेस्टर के आंकड़े?
डियान फॉरेस्टर ने साउथ अफ्रीका के लिए अभी केवल 5 टी20आई मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 107.79 के मामूली स्ट्राइक रेट के साथ 83 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी सर्वोच्च पारी नाबाद 21 रन थी। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने सिर्फ एक ओवर डाला है, जिसमें चार रन दिए थे, लेकिन सफलता एक भी नहीं मिली।
जबकि डियान (Dian Forrester) 33 टी20 पारियों में 140.70 के दमदार स्ट्राइक रेट से 681 रन ठोक चुके हैं तो बल्ले से इस दौरान दो अर्धशतकीय पारियां निकली हैं। वहीं, गेंद से उन्होंने 19 पारियों में सिर्फ 11 विकेट चटकाए हैं तो इकॉनमी रेट 9.33 का रहता है, जो कि थोड़ा महंगा है। गौर करने वाली बात ये है कि कप्तान डियान की गेंदबाजी का अधिक इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, ऐसे में देखना होगा कि ऋतुराज गायकवाड़ कैसे इस युवा खिलाड़ी का उपयोग कर पाते हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर