CSK ने किया Jamie Overton के रिप्लेसमेंट का ऐलान, PSL में धूम मचाने वाले इस खिलाड़ी को दी जगह

Published - 15 May 2026, 09:57 AM | Updated - 15 May 2026, 10:15 AM

CSK

CSK: आईपीएल 2026 के बीच सीएसके के स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवरटन चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी दाहिनी जांघ में गंभीर चोट लगी है, जिसके इलाज के लिए वह इंग्लैंड रवाना हो चुके हैं. ओवरटन ने इस सीजन में CSK के लिए बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया था. लेकिन अब उनकी गैरमौजूदगी को भरने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है.

जेमी ओवरटन के रिप्लेसमेंट का ऐलान

CSK

आईपीएल 2026 के इस मोड़ पक पहुंचने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को ऑलराउंडर जेमी ओवरटन के रूप में बड़ा झटका लगा है. लेकिन फ्रेंचाइजी ने इस मुसीबत का हल निकालते हुए ओवरटन की जगह दक्षिण अफ्रीका के उभरते हुए ऑलराउंडर डियान फोरेस्टर को टीम में शामिल किया है.

CSK ने उन्हें 75 लाख रुपये में आईपीएल 2026 के बचे हुए मैचों के लिए साइन किया है. हालांकि, फोरेस्टर को अभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इतना अनुभव नहीं है. लेकिन सीमित मौकों में भी उन्होंने अपनी काबिलियत को साबित किया है.

डियान फोरेस्टर ने मार्च 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए डेब्यू किया था. वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ मध्यम गति की तेज गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं. अब आईपीएल 2026 में वह चेन्नई के चेपॉक में CSK के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं.

डियान फोरेस्टर का क्रिकेट करियर

डियान फोरेस्टर के क्रिकेयर करियर की बात करें तो उन्होंने घरेलू टी20 में कई मैच खेले हैं. लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अभी तक 5 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 83 रन बनाए हैं.

हालांकि, अभी तक उन्हें अपनी गेंदबाजी का हुनर दिखाने का खास अवसर नहीं मिला है. उन्होंने सिर्फ एक ओवर फेंका है, और दुर्भाग्यवश उन्हें एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ.

अगर डियान फोरेस्टर के ओवरऑल टी20 करियर पर नजर डाले तो उन्होंने अभी तक 36 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से 681 रन बनाए हैं, और 11 विकेट भी हासिल किए.

IPL 2027 में अपने इन 3 फेवरेट स्टार्स को खेलते नहीं देख पाएंगे फैंस, IPL 2026 हो सकता है आखिरी सीजन

CSK का IPL 2026 में प्रदर्शन

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का शुरूआत में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. लेकिन बाद में टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में लगातार कई मैच जीतकर टूर्नामेंट में जबरदस्त वापसी की. अब अन्य टीमों को प्लेऑफ के लिए कड़ी टक्कर दे रही है.

सीएसके अभी तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 6 जीते हैं. जबकि, 5 मैचों में हार का सामना कर चुकी है. फिलहाल, CSK 0.185 रन रेट के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर काबिज है.

इन 3 खिलाड़ियों की कप्तानी पर मंडराया खतरा, IPL 2026 के बाद फ्रेंचाइजी लेगी एक्शन

Tagged:

chennai super kings csk Jamie Overton IPL 2026 Dian Forrester
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

5 बार

13
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com