IPL 2027 में अपने इन 3 फेवरेट स्टार्स को खेलते नहीं देख पाएंगे फैंस, IPL 2026 हो सकता है आखिरी सीजन
Table of Contents
IPL 2026 का सीजन कई दिग्गज खिलाड़ियों के लिए बेहद भावुक साबित हो सकता है। उम्र, फिटनेस और लगातार बढ़ते वर्कलोड को देखते हुए कुछ बड़े स्टार्स के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आईपीएल कई सालों तक शानदार प्रदर्शन करने वाले ये खिलाड़ी अब अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर नज़र आ रहे हैं।
ऐसे में माना जा रहा है कि IPL 2026 इनका आखिरी सीजन साबित हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो IPL 2027 में फैंस अपने तीन सबसे पसंदीदा सुपरस्टार्स को मैदान पर खेलते हुए शायद नहीं देख पाएंगे।
आज हम बात करेंगे उन तीन दिग्गज खिलाड़ियों की, जिनके लिए IPL 2026 आखिरी सीजन साबित हो सकता है। उम्र, फिटनेस और लगातार बढ़ते वर्कलोड को देखते हुए उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आइए अब एक नजर डालते हैं उन स्टार खिलाड़ियों पर, जिन्हें फैंस शायद IPL 2027 में खेलते हुए न देख पाएं।
तीन खिलाड़ी , जिनका IPL 2026 हो सकता है आखिरी सीजन
1. एम एस धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ एमएस धोनी के लिए IPL 2026 का सीजन काफी मुश्किल भरा रहा। इस सीजन में वह चोट और फिटनेस समस्याओं से लगातार जूझते नजर आए, जिसके चलते वह अबतक इस सीजन में एक भी नहीं मुक़ाबला नहीं खेल पाए।
धोनी की बढ़ती उम्र और लगातार फिटनेस से जुड़ी परेशानियों को देखते हुए अब उनके IPL भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फैंस लंबे समय से उनके संन्यास को लेकर सवाल उठा रहे हैं और माना जा रहा है कि IPL 2027 से पहले वह क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।
हालांकि धोनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए IPL 2026 उनका आखिरी सीजन साबित हो सकता है।
2 अजिंक्य रहाणे
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे का बतौर कप्तान और बल्लेबाज़ प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा हैं। उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अबतक 11 मैचों में चार जीत , छह हार और मैच बेनतीजा होने के चलते नौ अंक हैं और पॉइंट्स टेबल में टीम आठवें स्थान पर मौजूद हैं।
कल रात को आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुक़ाबले में मिली हार के बाद केकेआर के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा हैं।
वही बतौर बल्लेबाज़ भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा हैं , उन्होंने 10 मैचों में 218 रन बनाए हैं, जिसमे उनका औसत 24.22 और स्ट्राइक रेट 132.12 का रहा है। इस दौरान वह सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा सके हैं। एक अनुभवी कप्तान होने के बावजूद वह टीम को लगातार बड़ी पारियां नहीं खेल पाए हैं।
37 वर्षीय रहाणे अगले आईपीएल तक 38 साल के हो जाएंगे। ऐसे में KKR मैनेजमेंट अगले सीजन में कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है और किसी युवा खिलाड़ी को टीम की कमान सौंप सकता है।
3. ईशांत शर्मा
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज़ इशांत शर्मा के लिए IPL 2026 आखिरी आईपीएल सीजन साबित हो सकता है। इस सीजन में वह गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं, लेकिन अब तक उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला है। टीम कॉम्बिनेशन और युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के चलते इशांत पूरे सीजन बेंच पर बैठे नज़र आये हैं।
38 वर्षीय इशांत शर्मा लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट और आईपीएल में अपनी तेज गेंदबाज़ी से खास पहचान बना चुके हैं। हालांकि बढ़ती उम्र और सीमित अवसरों को देखते हुए माना जा रहा है कि वह IPL 2027 से पहले संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में कप्तानी कर रहे ये 4 खिलाड़ी अगले सीजन नहीं रहेंगे कैप्टन! टीम ओनर्स छीन रहे अब इनकी कुर्सी