IPL 2026 में कप्तानी कर रहे ये 4 खिलाड़ी अगले सीजन नहीं रहेंगे कैप्टन! टीम ओनर्स छीन रहे अब इनकी कुर्सी
Table of Contents
IPL 2026 का सीजन अब अपने आखिरी और सबसे अहम दौर में पहुंच चुका है। प्लेऑफ की रेस तेज हो गई है और हर टीम अपने प्रदर्शन का हिसाब कर रही है। लेकिन इस बीच कुछ कप्तानों की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है। कई बड़े नाम उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए, तो कुछ की टीम लगातार खराब फैसलों और कमजोर प्रदर्शन की वजह से संघर्ष करती नजर आई।
फ्रेंचाइज़ी मालिक अब अगले सीजन के लिए बड़े बदलाव की तैयारी में हैं और ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि कुछ कप्तानों से नेतृत्व की जिम्मेदारी छीनी जा सकती है। इनमें ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे और जिन्हें टीम का भविष्य माना जा रहा था।
अब सवाल यही है कि IPL 2027 में कौन-कौन से खिलाड़ी कप्तान के तौर पर नज़र नहीं आएंगे? आइए जानते हैं उन 4 कप्तानों के बारे में जिनकी कप्तानी पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
IPL 2026 के 4 खिलाड़ी जो अगले सीजन नहीं रहेंगे कैप्टन
1 अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में KKR का IPL 2026 सीजन अब तक मिला-जुला रहा है। टीम ने शुरुआत बेहद खराब की थी और पहले 6 मैचों में 5 हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि बाद में कोलकाता ने लगातार 4 जीत दर्ज कर शानदार वापसी की और प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा।
लेकिन रहाणे बतौर बल्लेबाज ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। उन्होंने 10 मैचों में 218 रन बनाए हैं, जहां उनका औसत 24.22 और स्ट्राइक रेट 132.12 का रहा है। इस दौरान वह सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा सके हैं। एक अनुभवी कप्तान होने के बावजूद वह टीम को लगातार बड़ी पारियां नहीं दे पाए।
37 वर्षीय रहाणे जून 2026 में 38 साल के हो जाएंगे। ऐसे में KKR मैनेजमेंट अगले सीजन में कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है और किसी युवा खिलाड़ी को टीम की कमान सौंप सकता है।
2. हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को IPL 2026 का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था, लेकिन टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। MI ने अब तक 11 मैचों में सिर्फ 3 जीत हासिल की हैं, जबकि 8 मुकाबलों में हार झेली है। लगातार खराब प्रदर्शन के चलते टीम प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो चुकी है।
हार्दिक का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी खास नहीं रहा। IPL 2026 में उन्होंने 8 मैचों में 146 रन बनाए हैं, जहां उनका औसत 20.86 और स्ट्राइक रेट 136.45 रहा है। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 4 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट 11.90 रहा है। ऐसे में अगले सीजन में MI की कप्तानी में बदलाव हो सकता है।
3. ऋषभ पंत
ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन लगातार निराशाजनक रहा है। IPL 2025 मेगा ऑक्शन में LSG ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदकर टीम की कमान सौंपी थी, लेकिन अब तक यह फैसला सफल साबित नहीं हुआ।
IPL 2025 में टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी और IPL 2026 में भी LSG का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। लखनऊ ने अब तक 11 मैचों में सिर्फ 3 जीत हासिल की हैं, जबकि 8 मुकाबलों में हार झेली है। इसी खराब प्रदर्शन के कारण टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद है।
अगर पंत के व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने IPL 2026 में 11 मैचों में 251 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 27.89 और स्ट्राइक रेट 138.67 का रहा है। वहीं वह पूरे सीजन में सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा सके हैं। लगातार दो सीजन की नाकामी के बाद अब LSG अगले सीजन में कप्तानी बदलने का फैसला ले सकती है।
4. अक्षर पटेल
ये भी पढ़े : कौन हैं Nahid Rana? जो पाकिस्तान का बन चुके काल, अब 150kmph वाले इस पेसर को मिलेगा IPL का टिकट
Tagged:
cricket news IPL 2026 IPL Captains IPL Teams