GT Playing-XI: कोलकाता के खिलाफ गुजरात की प्लेइंग इलेवन आई सामने, निशांत संधू बाहर, इस विस्फोटक बल्लेबाज की एंट्री
Published - 15 May 2026, 10:51 AM | Updated - 15 May 2026, 10:53 AM
Table of Contents
GT Playing XI: शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 में 16 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। गुजरात ने अभी तक इस सीजन 12 मैच खेले हैं, जिसमें 8 जीते हैं तो 4 गंवाए हैं। अब उनकी अगली भिड़ंत 16 मई शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
इस मैच में गुजरात (GT Playing XI) के युवा विस्फोटक बल्लेबाज निशांत सिंधु को बाहर किया जा सकता है तो उनके स्थान पर खतरनाक बल्लेबाज को मौका मिल सकता है। बता दें कि, जीटी ये मैच जीतकर प्लेऑफ की टिकट को पक्का कर सकता है, ऐसे में चलिए जानते हैं कि किस प्लेइंग इलेवन (GT Playing XI) के साथ शुभमन गिल मैदान पर उतर सकते हैं।
शुभमन, साईं और जोस पर टीम निर्भर
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी में सबसे अधिक ताकत उनकी बल्लेबाजी के शीर्ष तीन बल्लेबाज हैं। इनमें कप्तान शुभमन गिल, युवा ओपनर साईं सुदर्शन और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर शामिल हैं। साईं मौजूदा सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने जीटी के लिए 12 पारियों में 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 501 रन बनाए हैं।
जबकि कप्तान शुभमन गिल 11 पारियों में 467 रन ठोक चुके हैं। शुभमन ने गुजरात (GT Playing XI) के लिए कई अहम पारियां खेली हैं, तो नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आने वाले जोस बटलर ने 12 इनिंग में दो अर्धशतक की मदद से 365 रन बनाए हैं। बता दें कि, केकेआर के खिलाफ इनमें से दो बल्लेबाजी भी रन बनाते हैं तो स्कोर बोर्ड पर 200 से अधिक रन लगना तय है या फिर चेज भी आसानी से कर सकते हैं।
GT Playing XI: मिडिल ऑर्डर में ताकत मजबूत
कप्तान शुभमन गिल केकेआर के खिलाफ नंबर चार पर वाशिंगटन सुंदर को बल्लेबाजी के लिए भेज सकते हैं, जो कि बेहद कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन 12 पारियों में 296 रन ठोके हैं और इस दौरान दो अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
नंबर पांच पर निशांत सिंधु की जगह शाहरुख खान को दोबारा बुलाया (GT Playing XI) जा सकता है। जबकि राहुल तेवतिया और जेसन होल्डर के कंधों पर पारी को शानदार फिनिश करने की जिम्मेदारी होगी। बता दें कि, राशिद खान भी बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं और अगर मैच फंसता है तो वह अपनी बल्लेबाजी कौशल से मैच को निकालने की ताकत रखते हैं।
गुजरात के गेंदबाजी में सुरमा मौजूद
आईपीएल 2026 की सबसे बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण देखे तो वह गुजरात टाइंटस का नजर आता है और केकेआर के खिलाफ वह अपनी बेस्ट पेस अटैक को मैदान पर उतर सकता है। शानदार फॉर्म में चल रहे कगिसो रबाडा से शुरुआती विकेट निकालने की उम्मीद होगी तो मोहम्मद सिराज दूसरे छोर से केकेआर के बल्लेबाजों को परेशान करते हुए नजर आ सकते हैं।
वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा को इम्पैक्ट प्लेयर (GT Playing XI) के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है तो जेसन होल्डर भी अपनी सटीक लाइन लेंथ वाली गेंदबाजी से बल्लेबाजों के रनों पर अंकुश लगा सकते हैं। जबकि अरशद खान और राशिद खान भी मिडिल ओवरों में विकेट चटकाने की क्षमता रखते हैं।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर:- प्रसिद्ध कृष्णा
CSK ने किया Jamie Overton के रिप्लेसमेंट का ऐलान, PSL में धूम मचाने वाले इस खिलाड़ी को दी जगह
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर