IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार, प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल, पॉइंट्स टेबल में बदला समीकरण
Published - 15 May 2026, 12:46 AM | Updated - 15 May 2026, 01:00 AM
Punjab Kings: IPL 2026 के 58वें मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों मिली शिकस्त के बाद पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीजन की शानदार शुरुआत करने वाली श्रेयस अय्यर की टीम अब जीत की पटरी से पूरी तरह उतर चुकी है।
धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से हराकर उनकी लगातार पांचवीं हार पक्की कर दी। इस हार ने न सिर्फ पंजाब के फैंस को निराश किया है, बल्कि पॉइंट्स टेबल में प्लेऑफ की रेस को भी बेहद रोमांचक और पेचीदा बना दिया है।
धर्मशाला में पंजाब किंग्स की शर्मनाक हार

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस महत्वपूर्ण मैच में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था।
प्रभसिमरन सिंह ने 32 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं अंत में अजमतुल्लाह ओमरजई और विष्णु विनोद ने तेज तर्रार रन बनाकर स्कोर 200 तक पहुँचाया।
हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में 75 रनों की तूफानी पारी खेलकर मैच एकतरफा कर दिया। मुंबई ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया, जिससे पंजाब की यह लगातार पांचवीं हार बन गई।
पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण
अपडेटेड IPL 2026 Points Table के अनुसार, इस मैच से पहले और बाद के आंकड़ों को देखें तो पंजाब किंग्स (Punjab Kings) फिलहाल 12 मैचों में 6 जीत, 5 हार और 1 बेनतीजा मैच के साथ 13 अंकों पर अटकी हुई है।
तालिका में टीम अभी भी चौथे स्थान पर बनी हुई है, लेकिन उनका नेट रन रेट +0.355 है। पंजाब के लिए चिंता की बात यह है कि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमें 12 अंकों के साथ उनके बिल्कुल करीब हैं
उन्होंने पंजाब से एक मैच कम 11 मैच खेला है। यदि ये टीमें अपने अगले मैच जीत लेती हैं, तो पंजाब शीर्ष चार से बाहर हो सकती है। इसके अलावा पंजाब एक भी मैच हारती है तो बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा।
MI-LSG मैच के बाद इन 2 टीमों पर लटकी प्लेऑफ से बाहर होने की तलवार, टॉप-4 में पहुंचना चमत्कार जैसा
अब क्या है Punjab Kings के लिए समीकरण?
लगातार पांच हार के बाद अब पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए प्लेऑफ का रास्ता कांटों भरा हो गया है। टीम को अब अपने बचे हुए दोनों लीग मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे ताकि वे 17 अंकों तक पहुँच सकें।
पंजाब का अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और उसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स से होना है। आरसीबी 16 अंक और गुजरात टाइटंस 16 अंक पहले ही खुद को मजबूत स्थिति में रख चुके हैं।
श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब टीम को न केवल अपने मैच जीतने होंगे, बल्कि यह भी दुआ करनी होगी कि सीएसके और आरआर जैसी टीमें अपने आगामी मैचों में अंक गंवाएं। अब एक भी गलती पंजाब को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर