PBKS vs MI: तिलक वर्मा की पारी से पंजाब किंग्स को लगा लगातार पाँचवाँ झटका, मुंबई इंडियंस 6 विकेट से जीती
Published - 14 May 2026, 11:40 PM | Updated - 14 May 2026, 11:49 PM
IPL 2026 के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रोमांच की सारी हदें पार करते हुए पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला के मैदान पर खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मैच में तिलक वर्मा (Tilak Varma) का तूफान देखने को मिला,
जिसकी बदौलत मुंबई ने 201 रनों के विशाल लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही पंजाब किंग्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को करारा झटका लगा है, क्योंकि यह उनकी लगातार पांचवीं हार है।
Tilak Varma की आतिशी पारी

मुंबई इंडियंस के लिए यह लक्ष्य आसान नहीं था, लेकिन तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने मैदान पर उतरते ही मैच का पासा पलट दिया। तिलक ने मात्र 33 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 75 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने मैदान के चारों ओर चौकों और छक्कों की बरसात की।
इस पारी में तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने सात चौके और सात छक्के की मदद से 75 रन बना डाले। इनके अलावा मुंबई के लिए ओपनींग करने आए रयान रिकल्टन ने 23 गेंदों में 48 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर आउट हो गए। हालांकि रोहित शर्मा का बल्ला आज खामोश रहा।
पंजाब के मुख्य गेंदबाज जेवियर बार्टलेट तिलक और विल जेक्स के सामने बेबस नजर आए, जिन्होंने 3.5 ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 53 रन लुटा दिए। तिलक की इस तूफानी बल्लेबाजी ने ही मुंबई को 19.5 ओवर में जीत के पार पहुंचाया।
IPL 2026 खत्म होते ही चमकेगी संजू सैमसन की किस्मत, अजीत अगरकर सौंपेंगे ये अहम जिम्मेदारी
पंजाब किंग्स की खराब गेंदबाजी
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 200 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। पंजाब की ओर से प्रभसिमरण सिंह ने 32 गेंदों में 57 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन अंत में उनके गेंदबाज इस बड़े स्कोर का बचाव करने में नाकाम रहे।
पंजाब के लिए सबसे बड़ी चिंता उनकी डेथ ओवरों की गेंदबाजी और फील्डिंग रही है। इस हार के साथ पंजाब की टीम अब पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर ही रहेगी लेकिन अगर कल का मुकाबला सीएसके जीत जाती है तो पंजाब पांचवें स्थान पर जा सकती है।
लगातार 5 मैच हारने के बाद उनकी वापसी की राह मुश्किल होती नजर आ रही है, अब एक भी मुकाबला हारना पंजाब के लिए प्लेऑफ की राह में परेशानी का सबब बन सकती है।
मुंबई की शानदार जीत
भले ही मुंबई इंडियंस इस सीजन में उतार-चढ़ाव से गुजरी है, लेकिन इस जीत ने उनके फैंस को जश्न मनाने का बड़ा मौका दिया है। 205 रन बनाकर 6 विकेट से मिली यह जीत दिखाती है कि मुंबई के पास अभी भी मैच पलटने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं।
तिलक वर्मा (Tilak Varma) की यह पारी सीजन की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक गिनी जाएगी। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स को अब अपने बचे हुए मैचों में न केवल जीतना होगा, बल्कि दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।
58वें मैच के बाद मुंबई ने अपना मनोबल काफी ऊंचा कर लिया है और अपने सम्मान को बचाने में कामयाब रहे, जबकि पंजाब को अपनी रणनीति पर फिर से विचार करना होगा।
IPL 2026 का 58वां मैच पूरी तरह से तिलक वर्मा (Tilak Varma) के नाम रहा। जहां एक तरफ मुंबई ने अपनी ताकत दिखाई, वहीं पंजाब किंग्स के लिए यह हार उनके प्लेऑफ के सपने के लिए एक बड़ा कांटा बन गई है। अब देखना होगा कि पंजाब अगले मैच में इस हार के सदमे से कैसे उबरती है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर