क्रिस गेल ने पंजाब किंग्स टीम मैनेजमेंट का फोड़ा भांडा, प्रीति जिंटा की टीम पर लगाए गंभीर आरोप, कहा: "उन्होंने मेरा बहुत अपमान किया"
Published - 14 May 2026, 02:59 PM | Updated - 14 May 2026, 03:03 PM
Table of Contents
Chris Gayle: यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर विश्व के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज क्रिस गेल ने पंजाब किंग्स के टीम मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। क्रिस गेल का कहना है कि जब वह पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे, तो उनका बहुत अपमान किया जाता था।
इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है, क्योंकि गेल (Chris Gayle) दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाजों में शुमार हैं, जबकि इस प्रारूप में सर्वाधिक 14,562 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम पर दर्ज है। चलिए आपको बताते हैं कि पंजाब किंग्स के टीम मैनेजमेंट पर गेल ने क्या गंभीर आरोप लगाए हैं।
मैनेजमेंट और मालिक ने किया मेरा अपमान- क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाजों में शामिल क्रिस गेल को पंजाब किंग्स ने साल 2018 की नीलामी में 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइज पर खरीदा था। हालांकि, शुरुआत चरण में वह अनसोल्ड रहे थे, लेकिन बाद में पंजाब किंग्स ने उनको अपने दल का हिस्सा बनाया था। अब उनसी पंजाब किंग्स के मैनेजमेंट और मालिकों पर आरोप लगाते हुए गेल ने कहा,
“पंजाब किंग्स के मैनेजमेंट और मालिकों ने मेरा बहुत अपमान किया। पंजाब के साथ मेरा आईपीएल सफर समय से पहले ही खत्म हो गया। किंग्स इलेवन में मेरा बहुत अपमान हुआ।
मुझे लगा कि टीम के लिए इतना कुछ करने और लीग को इतना कुछ देने के बावजूद भी मुझे एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर सही सम्मान नहीं मिला।’’
मैं कुंबले के सामने रो पड़ा था- Chris Gayle
क्रिस गेल साल 2018 से लेकर 2021 तक पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे थे और इस दौरान उनका प्रदर्शन फ्रेंचाइजी के लिए ठीक-ठाक रहा था। गेल (Chris Gayle) ने फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट को लेकर कहा,
‘’उन्होंने मेरे साथ बच्चे जैसा बर्ताव किया। पहली बार मुझे लगा कि मैं उनकी वजह से डिप्रेशन में जा रहा हूं। मैं बहुत आहत और परेशान था। अनिल कुंबले से बात करते हुए मैं रो भी पड़ा। पंजाब टीम का मैनेजमेंट बहुत निराशाजनक था। मैं इससे बेहद निराश था।
केएल राहुल ने मुझे फोन किया और कहा, ‘प्लीज रुकिए, आप अगला मैच खेलेंगे,’ लेकिन मैंने बस इतना कहा, ‘आपको शुभकामनाएं,’ फिर अपना सामान पैक किया और चला गया।”
मेगा ऑक्शन में नहीं दिया था नाम
क्रिस गेल ने इसके बाद अगले साल 2022 के मेगा ऑक्शन में अपना नाम दर्ज नहीं करवाया था। उस समय टी20 के सर्वकालिन महान खिलाड़ियों में शामिल क्रिस गेल (Chris Gayle) ने कहा था कि उनको टीम में वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वह हकदार थे। और, अब चार साल बाद उन्होंने एक बार फिर बयान देकर पंजाब किंग्स के खेमे को हिला दिया है।
वहीं, इस वाक्या के बाद केएल राहुल ने भी साल 2022 के मेगा ऑक्शन में जाने का फैसला किया था, जहां से फिर वह लखनऊ सुपर जायंट्स में चले गए थे और फिलहाल वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं।
बता दें कि, गेल (Chris Gayle) ने पंजाब किंग्स के लिए कुल 41 मैचों में 1339 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और 10 अर्धशतकीय पारियां शामिल थीं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर