IPL 2026 खत्म होते ही चमकेगी संजू सैमसन की किस्मत, अजीत अगरकर सौंपेंगे ये अहम जिम्मेदारी

Published - 14 May 2026, 04:22 PM | Updated - 14 May 2026, 04:25 PM

Sanju Samson

भारतीय क्रिकेट में इन दिनों संजू सैमसन (Sanju Samson) को लेकर काफी चर्चा हो रही है। आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन के बाद अब उनकी किस्मत बदलती हुई नजर आ रही है। खबरें हैं कि बीसीसीआई चयनकर्ता उन्हें टीम इंडिया की टी20 टीम का उपकप्तान बनाने पर विचार कर रहे हैं।

वहीं सूर्यकुमार यादव कप्तान बने रह सकते हैं, लेकिन अगर वह आयरलैंड दौरे पर उपलब्ध नहीं रहते तो संजू सैमसन को कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे में आने वाले कुछ महीने उनके करियर के लिए बेहद अहम साबित हो सकते हैं।

Sanju Samson को मिल सकता है कप्तानी

Sanju Samson

आईपीएल 2026 में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। उन्होंने कई मुश्किल मैचों में टीम को संभाला और तेजी से रन भी बनाए। यही वजह है कि अब चयनकर्ता उन्हें सिर्फ खिलाड़ी नहीं बल्कि टीम के लीडर के रूप में भी देखने लगे हैं।

पिछले कुछ सालों में संजू को कई बार मौके मिले, लेकिन वह टीम में अपनी जगह लंबे समय तक पक्की नहीं कर पाए। हालांकि इस बार कहानी थोड़ी अलग नजर आ रही है। अब उनके खेल में पहले से ज्यादा आत्मविश्वास दिखा है। विकेटकीपिंग में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे टीम मैनेजमेंट काफी प्रभावित हुई है।

सूत्रों की मानें तो चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) भी संजू को भविष्य की योजनाओं में अहम खिलाड़ी मान रहे हैं। इसी कारण उन्हें उपकप्तानी की जिम्मेदारी देने की चर्चा तेज हो गई है।

आरसीबी के खिलाफ हार के बाद Ajinkya Rahane ने खिलाड़ियों का किया बचाव, बोले- “कैच छूट जाते हैं".......

आयरलैंड दौरे पर कप्तानी का मौका

टीम इंडिया को जल्द ही आयरलैंड दौरे पर जाना है। इस दौरे को लेकर खबर आई है कि सूर्यकुमार यादव निजी कारणों से सीरीज मिस कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो संजू सैमसन (Sanju Samson) के लिए बड़ा मौका तैयार हो जाएगा।

संजू पहले भी आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं और दबाव में फैसले लेने का अनुभव रखते हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने कई करीबी मुकाबले जीते हैं। यही कारण है कि चयनकर्ता उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए सही विकल्प मान रहे हैं।

आयरलैंड जैसी सीरीज में युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौका मिलता है। ऐसे में बीसीसीआई ऐसे कप्तान की तलाश में है जो युवाओं के साथ अच्छा तालमेल बना सके। संजू का स्वभाव शांत माना जाता है और खिलाड़ी भी उनके साथ सहज महसूस करते हैं। इसलिए वह कप्तान के मुख्य दावेदार बनकर उभरे हैं।

फिल साल्ट की वापसी पर रजत पाटीदार ने दिया अपडेट, इस दिन आएंगें अब खेलते नजर

नए जिम्मेदारी के साथ दिख सकते हैं Sanju Samson

भारतीय क्रिकेट इस समय लगातार प्रयोग कर रहा है जिसमें युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौका देने के पक्ष में दिख रही है। टी20 टीम में लगातार नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है और टीम मैनेजमेंट भविष्य को ध्यान में रखकर फैसले ले रहा है। ऐसे में संजू सैमसन (Sanju Samson) का नाम तेजी से आगे बढ़ना उनके लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

अगर उन्हें उपकप्तान बनाया जाता है तो यह उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ हो सकता है। साथ ही आयरलैंड दौरे पर कप्तानी मिलने की स्थिति में उनके पास खुद को साबित करने का शानदार मौका रहेगा।

संजू के फैंस भी लंबे समय से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलते देखने का इंतजार कर रहे थे। अब ऐसा लग रहा है कि बीसीसीआई भी उन पर भरोसा जताने के लिए तैयार है। आने वाले दिनों में चयनकर्ताओं का फैसला साफ कर देगा कि भारतीय टी20 टीम में संजू सैमसन (Sanju Samson) की भूमिका कितनी बड़ी होने वाली है।

Tagged:

team india Suryakumar Yadav Sanju Samson
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

चेन्नई सुपर किंग्स

रविंद्र जडेजा से
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com