फिल साल्ट की वापसी पर रजत पाटीदार ने दिया अपडेट, इस दिन आएंगें अब खेलते नजर

Published - 14 May 2026, 03:30 PM | Updated - 14 May 2026, 03:31 PM

Phil Salt

Phil Salt: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट की वापसी कब होगी, इसका जवाब टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने दे दिया है। साल्ट दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते समय डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग बाउंड्री पर चोटिल हो गए थे।

एक शॉट को रोकने के लिए उन्होंने डाइव लगाई थी, उस वक्त उनको चोट लगी। उनको बाएं हाथ की उंगली में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद इस चोट के स्कैन और इलाज के लिए वापस यूके लौटना पड़ा था। हालांकि, वह भारत लौट आए हैं, लेकिन उनकी वापसी कब होगी, चलिए आपको बताते हैं।

Phil Salt की वापसी पर आया बड़ा अपडेट

दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज फिल साल्ट (Phil Salt) की वापसी को लेकर कप्तान रजत पाटीदार से बड़ा अपडेट दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जब पाटीदार से साल्ट की वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,

उनको इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं पता है, लेकिन वह जल्द ही स्वस्थ होकर मैदान पर वापसी करेंगे। यानी साफ है कि फिल साल्ट (Phil Salt) अगले कुछ मैचों में बाहर ही बैठ सकते हैं।

बता दें कि, टीम मैनेजमेंट उनकी जगह जैकब बेथल का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन उनके बल्ले से भी धमाकेदार पारियां फिलहाल देखने को नहीं मिली है।

धमाकेदार फॉर्म में हैं फिल साल्ट

इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर फिल साल्ट (Phil Salt) ने आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए 6 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 168.33 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 202 रन बनाए हैं।

इस दौरान साल्ट के बल्ले से दो अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली है तो इंग्लिश बल्लेबाज के वापिस आने के बाद टीम मैनेजमेंट मिडिल ऑर्डर में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा के स्थान पर एक इन फॉर्म बल्लेबाज को भी मौका दे सकती है।

जबकि साल्ट विकेट के पीछे की जिम्मेदारी को संभालते दिख सकते हैं। यानी फिल साल्ट (Phil Salt) की वापसी से आरसीबी की दो मुश्किलों का हल निकल सकता है। वहीं, इंग्लिश बैट्समैन के स्थान पर खेल रहे जैकब बेथेल ने बोल्ड आर्मी के लिए 6 पारियों में 14.17 की साधारण औसत के साथ सिर्फ 85 रन बनाए हैं।

IPL Playoff Scenario: RCB की जीत के बाद साफ हुआ टॉप-4 की तस्वीर, अब इन चार टीमों का प्लेऑफ में जाना लगभग तय

प्लेऑफ के करीब पहुंची आरसीबी

पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंचने के करीब पहुंच चुकी है। आरसीबी ने मौजूदा सीजन में अभी तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें 8 उन्होंने जीते हैं तो 4 में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी के फिलहाल 16 अंक हैं और एक जीत के बाद 18 आंकडों के साथ वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

हालांकि, बेंगलुरु का लक्ष्य होगा कि वह अंतिम दोनों मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष दो स्थानों पर ग्रुप स्टेज समाप्त करे, ताकि फाइनल में पहुंचने के उनको दो अवसर मिल सके। बोल्ड आर्मी के अगले दो मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाले हैं।

क्रिस गेल ने पंजाब किंग्स टीम मैनेजमेंट का फोड़ा भांडा, प्रीति जिंटा की टीम पर लगाए गंभीर आरोप, कहा: "उन्होंने मेरा बहुत अपमान किया"

Tagged:

Rajat Patidar RCB vs PBKS Phil Salt Royal Challengers Bengaluru
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com