Arshdeep Singh ने Tilak Varma पर कर डाली नस्लभेदी टिप्पणी, बोले ''ओए अंधेरे सनस्क्रीन नहीं लगाई...'', VIDEO वायरल

Published - 15 May 2026, 11:23 AM | Updated - 15 May 2026, 11:25 AM

Arshdeep Singh

Arshdeep Singh: पंजाब के अर्शदीप सिंह ना सिर्फ अपने बॉलिंग अटैक के लिए पहचाने जाते हैं, बल्कि अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी काफी मशहूर हैं. मैदान के साथ वह ड्रेसिंग रूम में भी वह ऐसे कई वीडियो बनाते हैं, जिसमें वह साथी खिलाड़ियों के साथ हंसी-मजाक करते हुए दिखाई देते हैं.

हालांकि, अपने इसी मजाक की वजह से अब वह विवादों में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने मुंबई इंडियंस के स्टार प्लेयर के तिलक वर्मा को कुछ ऐसा कह दिया है कि जिसकी वजह से फैंस भड़क गए हैं.

Arshdeep Singh ने तिलक वर्मा के रंग का उड़ाया मजाक!

हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह तिलक वर्मा के रंग का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. अर्शदीप ने तिलक को कहा, 'ओये अंधेरे सनक्रीन नहीं लगाई'. फैंस का कहना है कि अर्शदीप ने रंग की वजह से तिलक को ऐसे कहा है.

साथ ही पंजाब के गेंदबाज ने नमन धीर को पंजाब का असली नूर बताया. हालांकि, तिलक को नूर का मतलब समझ नहीं आया. बाद में नमन धीर ने इसका मतलब समझाया.

अर्शदीप पर भड़के फैंस

सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस काफी नाराज है, और अर्शदीप सिंह पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. एक यूजर्स ने गेंदबाज की हरकत पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है, अर्शदीप यह शर्मनाक है; क्या एक इंटरनेशनल खिलाड़ी अपने साथी खिलाड़ी के साथ ऐसा ही बर्ताव करता है?

दूसरे यूजर ने कहा, एक पंजाबी होने के नाते, मुझे लगता है कि आम पंजाबी लोगों में शिष्टाचार की कमी है—दूसरों का सरेआम मज़ाक उड़ाना, भाषा का गलत इस्तेमाल करना और खुद को दूसरों से बेहतर समझना अब पंजाबी संस्कृति का हिस्सा बन गया है.

अन्य यूजर ने लिखा, "अर्शदीप ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, उससे तिलक असहज दिखाई दे रहे हैं. यह मजाक नहीं है बल्कि रंगभेद है"

महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक डायलॉग पर Yuvraj Singh के पिता पर FIR, अब जेल में चक्की पीसेंगे Yograj Singh

आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन

वहीं, आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन भी फ्रेंचाइजी की उम्मीदों जैसा नहीं रहा है. वह इस सीजन में टीम के लिए काफी महंगे साबित हुए हैं. ना वह विकेट चटकाने में कामयाब रहे और ना ही सही लाइल लेथ पकड़ पाए.

IPL 2026 में अर्शदीप सिंह ने पंजाब के लिए कुल 11 मैच खेले हैं. जिनमें उन्होंने 34.31 की औसत और 9.70 की इकॉनमी रेट से 446 रन लुटाते हुए 13 विकेट चटकाए हैं.

IPL स्टार Devdutt Padikkal पर आया Shehnaaz Gill का दिल? इंटरनेट पर छाई डेटिंग की खबरें

Tagged:

Tilak Varma Arshdeep Singh IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com