महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक डायलॉग पर Yuvraj Singh के पिता पर FIR, अब जेल में चक्की पीसेंगे Yograj Singh
Published - 15 May 2026, 08:46 AM | Updated - 15 May 2026, 08:49 AM
Table of Contents
Yograj Singh: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह हमेशा ही अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं. वह हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं. लेकिन कभी-कभी उनका स्टेटमेंट ही उन्हें मुसीबत में डाल देता है. इस बार भी ऐसा ही कुछ है, जिस कारण अब योगराज सिंह (Yograj Singh) पर एफआईआर दर्ज हो गई है.
दरअसल, युवराज के पिता पर महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का गंभीर आरोप लगा है. उनपर सेक्टर-36 थाना में बीएनएस की धारा 79 व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Yograj Singh पर दर्ज हुई FIR

सोशल मीडिया पर योगराज सिंह (Yograj Singh) जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें युवराज के पिता महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी वीडियो क्लिप के आधार पर योगराज पर FIR हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एडवोकेट उज्ज्वल भसीन और एडवोकेट जतिन वर्मा ने इस मामले में SSP से शिकायत की है.
बता दें कि इंटरनेट पर वायरल हो रही वीडियो 8 मई को रिलीज हुई हिंदी वेब सीरीज लुक्खे के एक एपिसोड से ली गई है. इस वीडियो क्लिप में योगराज के किरदार वालिया साहब को महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाया गया है. जिससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है.
महिलाओं के सम्मान को पहुंचाई ठेस
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ताओं ने पुलिस में लिखवाई एफआईआर में कहा है कि, योगराज सिंह (Yograj Singh) द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा औरतों के लिए ना सिर्फ अशोभनीय है बल्कि इससे उनकी गरिमा को भी ठेस पहुंची है. योगराज सिंह लोग के लिए प्रेरणा है और उनकी ऐसी हरकत समाज के लिए गैरजिम्मेदाराना है.
साथ ही यह भी कहा गया है कि एक गुरू सिख महिलाओं की इज्जत करता है और उन्हें पुरूषों के समान समझता है. लेकिन युवराज सिंह के पिता द्वारा ऐसी गलती सहनीय नहीं है.
अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं योगराज
वहीं, पंजाब राज्य महिला आयोग ने भी इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर और जांच की मांग की है. आयोग का कहना है कि योगराज सिंह जैसी मशहूर हस्ती द्व्रारा महिलाओं का अपमान किया गया है. इसे गंभीरता से लेकर कार्यवाही होनी चाहिए.
हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि युवराज सिंह के पिता योगराज (Yograj Singh) विवादों में घिरे हैं. कभी वह एमएस धोनी के खिलाफ तो कभी कपिल देव के लिए विवादित बयान दे चुके हैं.
योगराज ने धोनी पर कई बार आरोप लगाया है कि उन्होंने युवराज सिंह का क्रिकेट करियर बर्बाद किया है, और उन्हें वर्ल्ड कप 2015 से बाहर करवाया.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर