IPL स्टार Devdutt Padikkal पर आया Shehnaaz Gill का दिल? इंटरनेट पर छाई डेटिंग की खबरें

Published - 15 May 2026, 10:41 AM | Updated - 15 May 2026, 10:46 AM

Devdutt Padikkal

Devdutt Padikkal: आरसीबी के स्टार खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बैटिंग की वजह से छाए हुए हैं. इसी बीच उनकी डेटिंग की खबरें भी उड़ने लगी है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) और बिग बॉस फेम शहनाज गिल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, इन खबरों की अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है. चलिए तो जानते हैं कि क्या है इन खबरों की सच्चाई....

Devdutt Padikkal को डेट कर रही हैं शहनाज गिल?

दरअसल, एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit और X पर कई यूजर्स का दावा है कि देवदत्त पडिक्कल और शहनाज गिल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हाल ही में शहनाज गिल Royal Challengers Bengaluru को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंची थी. उसी वक्त से इंटरनेट पर इस तरह की अफवाह फैली हुई है कि आरसीबी स्टार खिलाड़ी और एक्ट्रेस के बीच कुछ तो पक रहा है.

इस दौरान की सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हो रही है. जिनमें शहनाज ने आरसीबी की जर्सी पहनी हुई है. वह स्टैंड में खड़ी होकर हर चौके-छक्के पर टीम को खुलकर सपोर्ट कर रही थी.

खासकर देवदत्त पडिक्कल को. यूजर्स का कहना यह भी है कि शहनाज पंजाब से हैं, और उन्होंने PBKS को छोड़कर RCB का सपोर्ट क्यों किया? इसी कारण अब अफवाहों का बाजार और ज्यादा गर्म है.

खबरों में कितनी है सच्चाई?

हालांकि, शहनाज गिल के फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस का सिर्फ क्रिकेटर के साथ दोस्ती या एक फैन का रिश्ता हो सकता है. जिस कारण वह उन्हें सपोर्ट कर रही हैं. वहीं कुछ लोगों का दावा है कि यह डेटिंग भी हो सकती है. अन्य सेलिब्रिटी-क्रिकेटर की तरह.

वहीं शहनाज और Devdutt Padikkal कहीं भी सार्वजनिक रूप से साथ में नजर नहीं आए हैं. ऐसे में यह कहना मुश्किल हैं कि इन खबरों में कितनी सच्चाई है. ना ही शहनाज और देवदत्त की तरफ से कोई सफाई पेश की गई है.

इन 3 खिलाड़ियों की कप्तानी पर मंडराया खतरा, IPL 2026 के बाद फ्रेंचाइजी लेगी एक्शन

IPL 2026 में देवदत्त पिडक्कल का प्रदर्शन

Devdutt Padikkal

देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) के आईपीएल 2026 में प्रदर्शन की बात करें तो वह रॉयल चैलेंजर्स के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक गिने जाते हैं. उन्होंने इस सीजन अभी तक RCB के लिए 12 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 36.70 की औसत और 172.30 के स्ट्राइक रेट से 367 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 फिफ्टी के साथ 38 चौके और 20 छक्के भी निकले.

महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक डायलॉग पर Yuvraj Singh के पिता पर FIR, अब जेल में चक्की पीसेंगे Yograj Singh

Tagged:

RCB devdutt padikkal IPL 2026 Shehnaaz Gill
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

लगभग ₹25 करोड़ से ₹30 करोड़ के बीच

25 साल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com