Ravi Shastri ने चुना टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान, हार्दिक नहीं इस खिलाड़ी को सौंपी जिम्मेदारी

Published - 15 May 2026, 11:38 AM | Updated - 15 May 2026, 01:06 PM

Ravi Shastri

Ravi Shastri: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और हेड कोच रह चुके रवि शास्त्री ने भारत के अगले कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव या हार्दिक पंड्या को नहीं चुना है, बल्कि उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भारत की टी20 टीम का कप्तान बनाने की पैरवी की है।

हाल ही में अफवाहों के बाजार में चर्चा चल रही थी कि सूर्यकुमार यादव को कप्तानी पद से हटाया जा सकता है और उनके स्थान पर एक इन फॉर्म खिलाड़ी को चुना जा सकता है। पूर्व हेड कोच (Ravi Shastri) ने आईसीसी रिव्यू पर बताया कि भविष्य में भारत की टी20 टीम का कप्तान किस खिलाड़ी को होना चाहिए और क्यों?

Ravi Shastri ने चुना टीम इंडिया का कप्तान

सूर्यकुमार यादव के बाद भारतीय टीम को लीड करने की जिम्मेदारी किसे मिलेगी, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है, लेकिन पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का मानना है कि संजू सैमसन को भविष्य में भारत की टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।

शास्त्री के मुताबिक हाल के दिनों में संजू ने जिस तरह से मैच्चोरिटी दिखाई है, वह उन्हें आर्दश कप्तान बनाता है। भारत के पूर्व ओपनर (Ravi Shastri) ने यह बात आईसीसी रिव्यू पर कही थी। यहां पर उन्होंने यह भी कहा,

‘’सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताया है। लेकिन 2028 में वह कप्तान के तौर पर संजू सैमसन को मजबूत विकल्प के तौर पर देखते हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की है और टीम इंडिया के शीर्ष क्रम में उनका स्थान काफी लंबे समय के लिए फिक्स हो चुका है।’’

अकेले दम पर भारत को दिलाई जीत- Ravi Shastri

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने संजू सैमसन की कप्तानी को लेकर आगे कहा,

''मेरे मुताबिक संजू ने हर तरह के सवालों का जवाब दे दिया है। उनके अंदर हमेशा से काबलियत मौजूद थी, और फैंस नाराज होंगे अगर उनके साथ न्याय नहीं हुआ तो। उन्होंने वर्ल्ड कप में जिस तरह से बल्लेबाजी क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में की, उन्होंने अकेले दम पर भारत को खिताब जिता दिया। उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान जिस तरह की मैच्चोरिटी दिखाई है और आईपीएल में जिस तरह का वह प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे साफ है कि संजू कप्तानी के बड़े दावेदार हैं।''

बता दें कि, संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाए थे और अंतिम तीन मैचों में उन्होंने धमाकेदार अर्धशतकीय पारियां खेली थीं, जिसकी बदौलत भारत विश्व कप के खिताब को उठाने में सफल रहा था। उनको इस दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया, जो कि एक खिलाड़ी के लिए काफी बड़ी उपलब्धि होती है।

कौन हैं Dian Forrester? जिन्हें CSK ने अपनी टीम में किया शामिल, जानें इनका पूरा क्रिकेट करियर

क्या संजू सैमसन को मिलेगी कप्तानी?

सवाल ये है कि क्या बीसीसीआई भी संजू सैमसन को भारत के अगले टी20 कप्तान के रूप में देख रही है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से चर्चाएं चल रही हैं कि हार्दिक पंड्या, श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन में से किसी एक को कप्तान चुना जा सकता है।

लेकिन हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई फिलहाल सूर्यकुमार यादव को फॉर्म हासिल करने के कुछ और अवसर देना चाहती है, क्योंकि उनकी कप्तानी में भारत का सीरीज जीत रिकॉर्ड शत-प्रतिशत है। सूर्या के कप्तान बनने के बाद भारत एक भी सीरीज या टूर्नामेंट नहीं हारा है और इसी रिकॉर्ड को देखते हुए बीसीसीआई उनके साथ बने रहने का फैसला कर सकती है।

Arshdeep Singh ने Tilak Varma पर कर डाली नस्लभेदी टिप्पणी, बोले ''ओए अंधेरे सनस्क्रीन नहीं लगाई...'', VIDEO वायरल

Tagged:

Suryakumar Yadav Ravi Shastri Sanju Samson India T20 Captain
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com