अक्षर पटेल या रविन्द्र जडेजा? चयनकर्ताओं ने सुलझा ली गुत्थी, 2027 वर्ल्ड कप खेलेगा अब सिर्फ ये ऑलराउंडर
Published - 15 May 2026, 02:29 PM | Updated - 15 May 2026, 02:39 PM
Table of Contents
Axar Patel: भारत ने साल 2011 के बाद से वनडे विश्व कप का खिताब नहीं जीता है और इसको जीतने के बीसीसीआई ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने आईसीसी पुरुष एकदिवसीय वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में जगह जरूर बनाई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हाथों उनको खिताबी हार का सामना करना पड़ा था।
लेकिन अब चयन समिति इसपर विचार कर रही है कि 2027 के वर्ल्ड कप में रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल (Axar Patel) में से किसको मौका मिलेगा। चलिए आपको बताते हैं।
Axar Patel या रवींद्र जडेजा?
साल 2027 में होने वाले एकदिवसीय वर्ल्ड कप के लिए चयन समिति किसके साथ जाना चाहेगी, यह अभी गुत्थी बनी हुई है। दरअसल, इस वनडे फॉर्मेट में जडेजा का प्रदर्शन बल्ले से बेहद निराशाजनक रहा है और वह जिस स्थान पर बल्लेबाजी करते हैं वहां पर टीम मैनेजमेंट एक आक्रामक बल्लेबाजी की उम्मीद करती है, लेकिन जडेजा की ओर से ऐसा बिल्कुल भी देखने को नहीं मिला है।
दूसरी तरफ अक्षर पटेल (Axar Patel) हैं, जिन्होंने निचले क्रम में आकर न सिर्फ तेजी से रन बनाए हैं, बल्कि स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों को भी खूब परेशान किया है। लेकिन चयन समिति किसके साथ जाने का निर्णय लेती है इसका पता 19 मई को चलेगा।
अक्षर हो सकते हैं मजबूत दावेदार
हालांकि, 2027 वर्ल्ड कप के लिए अक्षर पटेल स्पिन ऑलराउंडर के लिए एक मजबूत दावेदार हो सकते हैं। दरअसल, अक्षर ने भारत के लिए साल 2025 में खेले 11 मैचों की 10 पारियों में 36.25 की औसत और 88.41 के स्ट्राइक रेट के साथ 290 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतकीय पारी शामिल थी।
वहीं, 11 पारियो में गेंद से उन्होंने 11 बल्लेबाजों का शिकार किया था और उनके इस दमदार प्रदर्शन के चलते चयन समिति उनको प्राथमिकता दे सकती है। अक्षर (Axar Patel) फिलहाल 32 साल के हैं और टूर्नामेंट खेलने के लिए मजबूत दावेदारों में से एक हैं। साथ ही जडेजा की तरह ही अक्षर एक शानदार फील्डर भी हैं और उनको जडेजा के रिप्लेसमेंट का एक ताकतवर उम्मीदवार बनाता है।
4th अंपायर को गाली देना Kieron Pollard को पड़ा महंगा, BCCI ने सुनाई कठोर सजा, दे डाला बड़ा दंड
क्यों नहीं मिलेगी जडेजा को जगह?
रवींद्र जडेजा भारतीय टीम के सबसे अनुभवी ऑलराउंडर हैं और काफी वर्षों से भारत के लिए नीली जर्सी में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन निचले क्रम में आकर उनका स्ट्राइक रेट बेहद कम रहता है और यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट एक ऐसे खिलाड़ी को 7-8वें नंबर पर फिट करना चाहता हैं जो तेजी से रन बनाने की काबिलियत रखता हो।
लेकिन इसमें जडेजा दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं, साल 2026 में जडेजा ने भारत के लिए बल्ले से 66.15 के स्ट्राइक रेट के साथ 43 रन बनाए थे। जबकि गेंद से एक भी विकेट नहीं चटकाया था। यही वजह है कि बीसीसीआई अक्षर पटेल (Axar Patel) को एक मजबूत विकल्प के तौर पर देख रही है।
प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई KKR, ऐसे अब भी क्वालीफाई कर सकती है टीम, जानें पूरा कैलकुलेशन
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर