4th अंपायर को गाली देना Kieron Pollard को पड़ा महंगा, BCCI ने सुनाई कठोर सजा, दे डाला बड़ा दंड
Published - 15 May 2026, 01:10 PM | Updated - 15 May 2026, 01:22 PM
Table of Contents
Kieron Pollard: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 58वां मुकाबला धर्मशाला में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था, जिसको एमआई ने एक गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत लिया है।
हालांकि, मैच के दौरान एमआई के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) फॉर्थ अंपायर को अपशब्द कहते पाए गए थे, जिसके बाद बीसीसीआई ने उनको यह कठोर सजा सुनाई है। बता दें कि, मैच रेफरी के सामने पोलार्ड ने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है और इसके बाद उनको आचार संहिता का उल्लंघन करने के दोष में बड़ा दंड दे डाला है।
Kieron Pollard को गाली देना पड़ा महंगा
गुरुवार शाम को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला गया था, जिसका परिणाम अंतिम ओवर में जाकर निकला। मैच में मुंबई ने एक गेंद पूर्व ही मैच को 6 विकेट से जीत लिया और इस जीत के हीरो बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने नाबाद 75 रन की दमदार पारी खेली।
Kieron Pollard has been fined 15% of his match fees and handed 1 demerit point for using abusive language towards the 4th umpire. pic.twitter.com/jpZJBYDn9Y
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 15, 2026
लेकिन मैच समाप्त होने के अगले दिन शुक्रवार (15 मई) को प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई, जिसमें कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) पर आईपीएल की खिलाड़ियों की टीम अधिकारियों के लिए आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है और इसके लिए उनपर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।
19वें ओवर में पोलार्ड ने किया अपराध
आईपीएल 2026 के 58वें मैच की दूसरी पारी के 19वें ओवर में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने चौथे अंपायर के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। पोलार्ड को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन का दोषी पाया गया है।
इसके बाद पोलार्ड (Kieron Pollard) ने मैच रेफरी पंकज धरमानी के समक्ष अपने गलती को स्वीकार कर लिया है। जबकि इससे पहले भी आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जा चुका है और एक बार फिर उनको गुनहगार पाया गया है।
RCB का कोच भी कर चुका है उल्लंघन
हालांकि, आईपीएल 2026 में चौथे अंपायर से तू-तू, मैं-मैं करने वाले कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) इकलौते कोच नहीं हैं, बल्कि उनसे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुख्य कोच एंडी फ्लावर भी चौथे अंपायर के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करते नजर आए थे।
यह मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रायपुर में खेला गया था, जहां पर एंडी फ्लावर अपना आपा खो बैठे थे और सीधे चौथे अंपायर से जाकर भिड़ गए। इसके बाद उनपर भी जुर्माना लगाया था।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर