Gautam Gambhir को मिला नया तेज गेंदबाज, अफगानिस्तान टेस्ट में Bumrah की जगह करेगा डेब्यू! खेला सिर्फ एक IPL मैच
Published - 15 May 2026, 12:30 PM | Updated - 15 May 2026, 12:34 PM
Table of Contents
Gautam Gambhir: अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान 19 मई को किया जा सकता है। इस टेस्ट मैच में चयन समिति मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकते हैं। दरअसल, बुमराह लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और उनके वर्कलोड को मैनेज करने के लिए चयन समिति द्वारा यह फैसला लिया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई नहीं चाहता है कि जून की भीषण गर्मी में उनका प्रमुख तेज गेंदबाज थके, वह भी तह, जब इस मैच का असर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 पर नहीं पड़ने वाला है। ऐसे में बुमराह को आराम देकर कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) एक युवा तेज गेंदबाज को आजमा सकते हैं, जिसने अभी तक केवल एक आईपीएल मैच खेला है।
Gautam Gambhir को मिला नया तेज गेंदबाज!
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच 6-10 जून को न्यू चंडीगढ़ में होने वाले टेस्ट मैच के लिए कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को एक खतरनाक युवा तेज गेंदबाज मिल गया है, जिसको वह इस मैच में डेब्यू करवा सकते हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रफ्तार, सटीक लाइन लेंथ और स्विंग से सभी को प्रभावित करने वाले पंजाब के गुरनूर बराड़ को टेस्ट में पदार्पण करने का मौका मिल सकता है।
गुरनूर दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं और निचले क्रम में आकर बल्लेबाजी करने की क्षमता भी मौजूद है। यही वजह है कि कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) भी इस युवा खिलाड़ी को गेंदबाजी करते देखने के लिए उत्सुक होंगे।
Ravi Shastri ने चुना टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान, हार्दिक नहीं इस खिलाड़ी को सौंपी जिम्मेदारी
गुरनूर को मिला है सिर्फ एक आईपीएल मैच
पंजाब से आने वाले गुरनूर बराड़ आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। साल 2025 की मेगा नीलामी में जीटी ने अपने इस घातक तेज गेंदबाज को 1.30 करोड़ रुपये की मोटी कीमत देकर खरीदा था, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि अभी तक ये प्लेयर इस फ्रेंचाइजी के लिए सिर्फ एक मैच खेल पाया है।
गुरनूर ने गुजरात के लिए साल 2023 में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया था। उस मैच में उन्होंने 3 ओवर में 42 रन लुटा दिए थे, जिसके बाद दोबारा मैनेजमेंट ने उनको मौका नहीं दिया है और इस सीजन भी शायद ही गुरनूर को करियर का दूसरा मैच खेलने का मौका मिले।
शानदार हैं गुरनूर के प्रथम श्रेणी आंकड़े
दाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर को अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है। जहां बुमराह आराम करते नजर आएंगे तो गुरनूर अपनी रफ्तार से अफगानी बल्लेबाजों को मुश्किलों में डाल सकते हैं और इसकी गवाही उनके प्रथम श्रेणी के आंकड़े साफ दे रहे हैं।
गुरनूर ने पंजाब के लिए साल 2022 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। इसके बाद से अब तक वह अपनी गृह-राज्य टीम के लिए 18 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 28 पारियों में उन्होंने 52 विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार फाइव विकेट हॉल लिया है तो तीन बार फॉर विकेट हॉल अपने नाम कर चुके हैं।
Gautam Gambhir के टीम इंडिया से जाने की तारीख आई सामने, इस दिन खत्म होगा कोचिंग कार्यकाल
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर