LSG vs CSK: LSG से हार के बाद भी खुश दिखे Ruturaj Gaikwad, बोले, “अब हर मैच जीतना ही हमारा लक्ष्य”

Published - 16 May 2026, 12:48 AM | Updated - 16 May 2026, 12:57 AM

Ruturaj Gaikwad

आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले के बाद चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) ने टीम के प्रदर्शन को लेकर खुलकर बात की।

उन्होंने माना कि टीम ने बल्लेबाजी में उम्मीद से बेहतर किया, लेकिन गेंदबाजी में कुछ जगहों पर कमी रह गई। इसके बावजूद कप्तान ने आने वाले मैचों को लेकर पूरा भरोसा दिखाया और साफ कहा कि अब टीम का लक्ष्य हर मुकाबला जीतना है।

बल्लेबाजों ने उम्मीद से बेहतर किया प्रदर्शन

Ruturaj Gaikwad

मैच के बाद बात करते हुए ऋतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) ने कहा कि पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए मदद थी और बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि हार्ड लेंथ गेंदों पर शॉट खेलना काफी मुश्किल हो रहा था।

ऐसे में टीम 160-170 रन का स्कोर सोच रही थी, लेकिन बल्लेबाजों ने 180 तक पहुंचाकर अच्छा काम किया। ऋतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) ने माना कि बल्लेबाजी विभाग से ज्यादा शिकायत नहीं की जा सकती।

उन्होंने खास तौर पर युवा बल्लेबाज कार्तिक की तारीफ की, जिन्होंने दबाव में शानदार पारी खेली। कप्तान ने कहा कि युवा खिलाड़ी का इस तरह आत्मविश्वास के साथ रन बनाना टीम के लिए बहुत सकारात्मक संकेत है।

LSG vs CSK: मिचेल मार्श ने चेन्नई सुपर किंग्स से छीना मैच, LSG 7 विकेट से जीती

मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने बदल दिया मैच

चेन्नई के गेंदबाजों ने शुरुआत में सही लेंथ पर गेंदबाजी करने की कोशिश की, लेकिन मिचेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। ऋतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) ने कहा कि टीम ने शॉर्ट बॉल और हार्ड लेंथ की योजना बनाई थी, क्योंकि पिच पर गेंद हल्की मूव कर रही थी।

लेकिन मार्श ने कुछ बेहतरीन शॉट खेले और गेंदबाजों को दबाव में डाल दिया। उन्होंने यह भी माना कि कुछ गेंदों पर गेंदबाज सही तरीके से प्लान लागू नहीं कर पाए।

इसके अलावा लखनऊ के दोनों ओपनर्स ने पावरप्ले में शानदार शुरुआत देकर चेन्नई को मैच से बाहर कर दिया। कप्तान के मुताबिक विपक्षी टीम ने उनसे बेहतर क्रिकेट खेली और उन्हें इसका श्रेय देना चाहिए।

श्रीलंका सीरीज के लिए हुआ 15 सदस्यीय टीम की घोषणा, तिलक वर्मा बने कप्तान, तो वैभव समेत इन IPL स्टार्स को मिली जगह

Ruturaj Gaikwad का बाकि मैच जीतने पर फोकस

हार के बावजूद ऋतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) ने टीम का मनोबल गिरने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अब समीकरण बिल्कुल साफ है, जो भी मैच बचे हैं, उन्हें जीतना ही होगा।

कप्तान ने भरोसा जताया कि बल्लेबाजी यूनिट अब धीरे-धीरे लय में लौट रही है और गेंदबाजी भी पूरे टूर्नामेंट में अच्छा काम कर रही है। ऋतुराज ने मजाकिया अंदाज में कहा कि फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती चेन्नई वापस पहुंचने की लंबी फ्लाइट है।

इसके बाद टीम अपनी गलतियों पर काम करेगी और अगले मुकाबलों में बेहतर वापसी करने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि टीम को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, बस मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।

आईपीएल 2026 के इस अहम मोड़ पर अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हर मुकाबला करो या मरो जैसा बन चुका है। ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि कप्तान ऋतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) अपनी टीम को लगातार जीत दिलाकर प्लेऑफ की रेस में बनाए रखेंगे।

Tagged:

Ruturaj Gaikwad LSG vs CSK IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com