Rishabh Pant पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, भगवान करें किसी दुश्मन के साथ भी ना हो ऐसा
Published - 16 May 2026, 11:26 AM | Updated - 16 May 2026, 11:57 AM
Table of Contents
Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच धमाकेदार मुकाबला खेला गया था, जिसमें एलएसजी ने 7 विकेट से बाजी मार ली। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था।
मैच भले ही पंत एंड कंपनी ने जीता है, लेकिन इस जीत के बावजूद उनपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, जीत के बाद पंत (Rishabh Pant) को भारी जुर्माना देना पड़ा है। चलिए आपको बताते हैं कि किस लिए कप्तान पर फाइन लगाया गया है।
क्यों Rishabh Pant पर लगा जुर्माना?
चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स मैच के बाद कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर आईपीएल ने 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह फाइन उनको धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के लिए लगाया गया है।
बता दें कि, आईपीएल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर स्लो ओवर-रेट के कारण शुक्रवार को जुर्माना लगाया गया है।
बयान में आगे कहा गया है कि आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22, जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े उल्लंघनों से संबंधित है, जिसके अनुसार इस सीजन उनकी टीम का यह पहला उल्लंघन था, इसलिए उनपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा गया है।
लखनऊ ने 7 विकेट से मारी बाजी
घरेलू प्रशसंकों के सामने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज की है। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कार्तिक शर्मा की 71 रन की दमदार पारी की बदलौत 20 ओवर में 187 रन बनाए थे।
शुरुआत में यह स्कोर जीत के लिए पर्याप्त माना जा रहा था, लेकिन मिचेल मार्श की तूफानी पारी ने इस लक्ष्य को भी छोटा बना दिया। एलएसजी ने यह मैच 16.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर आसानी से जीत लिया। हालांकि, लखनऊ के लिए यह जीत केवल औपचारिकता मात्र थी, क्योंकि वह पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
बिहार सरकार ने Ishan Kishan को किया मालामाल, दे डाला इतने करोड़ की धनराशी का बड़ा इनाम
कप्तान पंत के लिए साधारण सीजन
आईपीएल 2026 का सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के लिए काफी साधारण रहा था। इस सीजन लखनऊ के नेतृत्वकर्ता ने 12 पारियों में 138.67 के स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 251 रन बनाए थे, जिसमें केवल एक अर्धशतकीय पारी शामिल थी। यह लगातार दूसरा सीजन है, जिसमें पंत (Rishabh Pant) एक-एक रन के लिए संघर्ष करते नजर आए थे।
जबकि उनके खराब फॉर्म का असर टीम के प्रदर्शन पर भी साफ देखने को मिल रहा था। ऐसे में देखना होगा कि एलएसजी खेमा अभी भी अपने कप्तान पर भरोसा जताए रखता है या फिर अगले सीजन में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। फिलहाल लखनऊ अंक तालिका में 10वें स्थान पर मौजूद है, जो कि उनके खराब प्रदर्शन को दर्शाता है।
Hardik Pandya फिर करेंगे शादी? माहिका शर्मा संग लेंगे सात फेरे, दोनों के विवाह की डेट हुई वायरल
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर