Hardik Pandya फिर करेंगे शादी? माहिका शर्मा संग लेंगे सात फेरे, दोनों के विवाह की डेट हुई वायरल

Published - 16 May 2026, 11:06 AM | Updated - 16 May 2026, 11:11 AM

Hardik Pandya

Hardik Pandya: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हार्दिक पिछले कुछ मैचों से आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेल रहे हैं।

सी बीच स्टार ऑलराउंडर की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इसी वर्ष हार्दिक (Hardik Pandya) दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि वह इसी महीने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के संग निजी समारोह में सात फेरे लेने वाले हैं।

22 मई को हो सकती है शादी

धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पीठ में जकड़न के कारण आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेल रहे हैं। लेकिन उनकी शादी की खबर ने फैंस को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि हार्दिक (Hardik Pandya) और माहिका राजस्थान के उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी करने जा रहे हैं।

यह शादी पूरी तरह से प्राइवेट होगी, जहां पर केवल करीबी लोगों को बुलाया जाएगा। 22 मई को यह शादी हो सकती है। हालांकि, अभी तक हार्दिक या महिका की ओर से इसपर किसी तरह का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

क्या सही में Hardik Pandya बनेंगे दूल्हा?

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने हार्दिक-महिका की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘’हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा 22 मई को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी करने जा रहे हैं।’’ जबकि एक्स (पहले ट्विटर) पर एक फैन ने लिखा,

''बीसीसीआई के नए नियम के अनुसार खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड को टीम के साथ नहीं ला सकते हैं और इसके चलते हार्दिक ने एक भी मैच नहीं खेला और अब वह माहिका से निजी समारोह में शादी करने की योजना बना रहे हैं, ताकि माहिका के साथ रह सके।’’

हालांकि, अभी तक हार्दिक (Hardik Pandya) और माहिका की शादी को लेकर किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और ऐसे में इसको सत्य मानना गलत होगा।

LSG vs CSK: LSG से हार के बाद भी खुश दिखे Ruturaj Gaikwad, बोले, “अब हर मैच जीतना ही हमारा लक्ष्य”

आईपीएल 2026 में रहे हैं फ्लॉप

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन पिछले तीन मैचों से सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने मिलकर कप्तानी को संभाला है।

कहा जा रहा है कि हार्दिक पीठ में जकड़न के कारण आईपीएल नहीं खेल रहे हैं, जबकि उनकी टीम आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और बाकी बचे मैच केवल औपचारिकता है, और ऐसे में हार्दिक (Hardik Pandya) नहीं खेल रहे हैं।

वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि मुंबई खेमे में फिलहाल कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और हार्दिक भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं।

IPL 2026 में पर्ची का ट्रेंड आखिर कैसे शुरू हुआ? CSK के खिलाफ LSG पेसर आकाश सिंह ने भी दिखाई पर्ची, जाने और किस-किसने ऐसा किया

Tagged:

hardik pandya IPL 2026 Mahika Sharma
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

लगभग 91 से 100 करोड़ रुपये

माहिका शर्मा पेशे से एक मॉडल और अभिनेत्री हैं
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com