चोट नहीं बल्कि इस वजह से MI के लिए मैच नहीं खेल रहे Hardik Pandya, माहिका के प्यार में पूरी तरह हुए अंधे

Published - 16 May 2026, 11:58 AM | Updated - 16 May 2026, 12:05 PM

Hardik Pandya

Hardik Pandya : आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान और टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) एक बार फिर अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी कप्तानी में इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने 12 मैचों में सिर्फ 4 जीत दर्ज की हैं, जबकि 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

8 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है और टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और खुद हार्दिक (Hardik Pandya) भी चोट की वजह से पिछले कुछ मुकाबलों से बाहर चल रहे हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी दूसरी शादी को लेकर कई दावे तेज़ी से वायरल होने लगे हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हार्दिक मॉडल और एक्ट्रेस महिका शर्मा के साथ 22 मई को प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने वाले हैं।

हालांकि, इन खबरों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है।

22 मई को शादी की खबर ने मचाई हलचल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और माहिका शर्मा उदयपुर में निजी समारोह में शादी करने वाले हैं।

यह खबर सामने आते ही फैंस हैरान रह गए क्योंकि हार्दिक फिलहाल चोट के कारण क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। कई लोगों ने इसे सच मान लिया और सोशल मीडिया पर दोनों को बधाइयां तक देने लगे।

हालांकि, जब वायरल पोस्ट करने वाले अकाउंट की जांच की गई तो पता चला कि वह एक पैरोडी प्रोफाइल है। यह अकाउंट पहले भी कई भ्रामक और सनसनीखेज पोस्ट शेयर कर चुका है।

ऐसे में हार्दिक और माहिका की शादी की खबर को फिलहाल केवल अफवाह माना जा रहा है। दोनों में से किसी ने भी इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

नताशा से तलाक के बाद फिर चर्चा में Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने साल 2020 में नताशा स्टेनकोविक के साथ शादी की थी। लॉकडाउन के दौरान हुई इस शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्त्य पांड्या है। लेकिन शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और जुलाई 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

तलाक के बाद हार्दिक का नाम कई महिलाओं के साथ जोड़ा गया, लेकिन माहिका शर्मा के साथ उनकी नजदीकियों की चर्चा सबसे ज्यादा रही। वह मैच के दौरान स्टेडियम में हार्दिक को कई बार चीयर करती नज़र आई हैं और सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होते रहे हैं। यही वजह है कि शादी की अफवाहों ने फैंस का ध्यान तुरंत अपनी तरफ खींच लिया।

मुंबई इंडियंस के लिए खराब रहा सीजन

आईपीएल 2026 हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के लिए बतौर कप्तान और खिलाड़ी दोनों रूप में निराशाजनक साबित हुआ है। उन्होंने बल्लेबाज़ी में 8 परियो में 20.86 के औसत और 136.45 के स्ट्राइक रेट से 146 रन बनाए , वही गेंदबाज़ी में उन्होंने चार विकेट लिए।

मुंबई इंडियंस इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और टीम का प्रदर्शन लगातार सवालों के घेरे में रहा। हार्दिक खुद भी पीठ की समस्या के कारण पिछले कुछ मैचों में नहीं खेल पाए हैं।

बताया जा रहा है कि केकेआर के खिलाफ मुकाबले में उनकी वापसी हो सकती है, लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

लगातार दो सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद उनकी कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2026 के बाद मुंबई इंडियंस टीम में बड़े बदलाव कर सकती है।

फर्जी खबरों से सावधान रहने की जरूरत

क्रिकेटरों की लोकप्रियता का फायदा उठाकर सोशल मीडिया पर अक्सर फर्जी खबरें फैलाई जाती हैं। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की शादी की खबर भी कुछ इसी तरह की दिखाई दे रही है। पैरोडी और फेक अकाउंट्स सनसनी फैलाकर लोगों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करते हैं। इससे पहले भी कई खिलाड़ियों को लेकर गलत दावे वायरल हो चुके हैं।

हालांकि, यह जरूर सच है कि हार्दिक और माहिका शर्मा के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं होती रही हैं। दोनों ने कई मौकों पर एक-दूसरे की तारीफ भी की है। लेकिन शादी जैसी बड़ी खबर पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। ऐसे में फैंस को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हर खबर पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचना चाहिए।

ये भी पढ़े : Rishabh Pant पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, भगवान करें किसी दुश्मन के साथ भी ना हो ऐसा

Tagged:

hardik pandya Mumbai Indians cricket news IPL 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

8 मैच
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com