PBKS vs RCB Today Match Prediction, Match 61- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
Published - 16 May 2026, 12:47 PM | Updated - 16 May 2026, 12:49 PM
Table of Contents
PBKS vs RCB Today Match Prediction: पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच टूर्नामेंट का 61वा मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। IPL 2026 टूर्नामेंट अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां हर मैच प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है। टूर्नामेंट में लगातार 6 मैच जीतकर मजबूत शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स अब लगातार 5 मैच हार चुकी है और अंकतालिका में चौथे स्थान पर है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है जिसके चलते प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए इस मैच में पंजाब किंग्स को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली के बेहतरीन शतक के मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में 8वीं जीत दर्ज की है।
बेंगलुरु इस समय अंकतालिका में पहले स्थान पर है और वह इस मैच को जीतकर शीर्ष स्थान पर बने रहना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और PBKS vs RCB Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (PBKS vs RCB Match Details)
| मैच | पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
| स्टेडियम | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला |
| मैच की तारीख | 17 मई 2026 (03:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports Network, JioHotstar |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (PBKS vs RCB Head-to-Head)
मैच: 10
पंजाब किंग्स ने जीते: 7
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते: 3
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (PBKS vs RCB Recent Form)
पंजाब किंग्स: L, L, L, L, L
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: W, W, L, L, W
हालिया फॉर्म को देखते हुए PBKS vs RCB Today Match Prediction में RCB को बढ़त मिलती है।
पिच रिपोर्ट (PBKS vs RCB Pitch Report- HPCA स्टेडियम)
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस वेन्यू पर खेले गए पिछले दोनों मैचों में अच्छा टोटल देखने को मिला है। पिच रिपोर्ट के आधार पर PBKS vs RCB Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।
यहां अब तक कुल 17 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 35% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 65% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 185 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 164 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (79%) |
PBKS vs RCB Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सीनारियो 1: अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 60–65
अनुमानित कुल स्कोर: 210–220
मैच परिणाम: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की संभावना
सीनारियो 2: अगर पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 55–60
अनुमानित कुल स्कोर: 175–185
मैच परिणाम: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (PBKS vs RCB Playing XI Today)
पंजाब किंग्स प्लेइंग-XI
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद (विकेटकीपर)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग-XI
जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (PBKS vs RCB Key Players)
टॉप बल्लेबाज
विराट कोहली ने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है। यह अभी तक टूर्नामेंट में 484 रन बना चुके हैं इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।
श्रेयस अय्यर इस मैच में पंजाब के तरफ से प्रमुख बल्लेबाज रहेंगे। यह इस मैदान पर अर्धशतक लगा चुके हैं। इन्होंने इस सीजन 11 पारियों में 396 रन बनाए हैं।
टॉप गेंदबाज
भुवनेश्वर कुमार इस समय टूर्नामेंट में 22 विकटों के साथ पर्पल कैप होल्डर है। इस मैच में भी ये पावर प्ले और डेथ ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।
अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स की तरफ से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। ये पिछले मैच में भी किफायती रहे हैं, अभी तक 13 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में पंजाब को शुरुआत में विकेट दिला सकते हैं।
PBKS vs RCB Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी करते हुए लगातार दो मैच जीते हैं और वह पहले स्थान पर पहुंच गई है। टीम का प्रदर्शन इस समय संतुलित नजर आ रहा है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों शानदार लय में हैं।
गेंदबाज यूनिट से भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड बेंगलुरु के लिए लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, जबकि टॉप ऑर्डर में विराट कोहली अच्छी फार्म में है इसलिए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगे है।
पंजाब किंग्स के जीतने की संभावना: 40%
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जीतने की संभावना: 60%
यह भी पढ़ें: PBKS vs RCB LIVE Streaming: टीवी से मोबाइल तक पूरा गाइड, जानें कब, कहां और कैसे देखें आरसीबी बनाम पंजाब मैच
IPL 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad
पंजाब किंग्स (PBKS) Squad
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, मिशेल ओवेन, विष्णु विनोद, नेहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार वैशाख, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, पायला अविनाश, यश ठाकुर, हरनूर सिंह, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) Squad
रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
Punjab Kings vs Royal Challengers Bangalore PBKS vs RCB IPL 2026 PBKS vs RCB Today Match Prediction PBKS vs RCB Dream11 Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।