इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद पाकिस्तान पर चला ICC का चाबूक, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंशिप में सुनाई कड़ी सजा

Published - 14 Sep 2026, 02:09 PM | Updated - 14 Sep 2026, 02:57 PM

Pakistan 8

पाकिस्तान (Pakistan) के लिए इंग्लैंड का दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। इस टूर पर खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाक को 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना पड़ा। वहीं, अब एक और बड़ा झटका लगा है। बर्मिंघम के एजबेस्टन में हुए तीसरे टेस्ट में 8 विकेट से हार का सामना करने वाली पाकिस्तानी टीम से बड़ी गलती हो गई, जिसकी वजह से ICC ने उन्हें दोहरी सजा सुनाई है।

क्रिकेट को चलाने वाली संस्था ने एजबेस्टन में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में धीमी ओवर-रेट के कारण पाकिस्तान पर दोहरी कार्रवाई की है। इससे पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसे का नुकसान हुआ है, जबकि WTC अंकों में भी कटौती हुई है।

ICC ने Pakistan के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई

Pakistan 9

इंग्लैंड के खिलाफ 9 से 12 सितंबर तक एजबेस्टन टेस्ट में पाकिस्तान (Pakistan) ने निर्धारित समय से ओवर पूरे नहीं किए। इसी वजह से ICC ने दोहरी कार्रवाई की है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है और WTC में भी 11 अंकों की कटौती की गई है।

ICC ने मीडिया रिलीज में बताया कि एजबेस्टन टेस्ट में समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भी पाकिस्तान (Pakistan) की टीम तय लक्ष्य से 11 ओवर पीछे रही। इसके चलते पाकिस्तान पर यह कार्रवाई हुई है।

स्लो ओवर रेट के कारण मैच फीस का 50% लगा जुर्माना

न्यूनतम ओवर-रेट उल्लंघनों से संबंधित खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए ICC आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 के अनुसार, प्लेयर्स पर उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

यह जुर्माना उस हर ओवर के लिए होता है जिसे उनकी टीम तय समय के भीतर नहीं फेंक पाती है, और अधिकतम जुर्माना मैच फीस के 50 प्रतिशत तक सीमित होता है। इसी वजह से पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर मैच फीस का अधिकतम जुर्माना लगाया गया है।

WTC में 11 पॉइंट्स का भी हुआ नुकसान

इसके अलावा, ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खेलने के नियमों के आर्टिकल 16.11.2 के अनुसार, हर कम ओवर के लिए टीम पर एक पॉइंट की पेनल्टी लगाई जाती है। नतीजतन, पाकिस्तान (Pakistan) के कुल पॉइंट्स में से 11 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स काट लिए गए हैं।

इस कटौती के बाद, पाकिस्तान के इस WTC चक्र में चार सीरीज के नौ टेस्ट मैचों के बाद पॉइंट्स प्रतिशत 4.63 हो गया है। इससे फाइनल में पहुंचने की उसकी बची-खुची उम्मीद भी खत्म हो गई है। सबसे अंतिम यानी नौवें स्थान पर मौजूद पाकिस्तान के 9 मैचों में 5 अंक हैं।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के बाद भारतीय फैंस ने कर दी मोहसिन नकवी की फजीहत, 'ट्रॉफी चोर' के लगाए नारे, वायरल हुआ वीडियो

Tagged:

Pakistan Cricket Team babar azam icc ENG vs PAK
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com