PBKS Playing XI: फर्ग्युसन-स्टोइनिस-वढेरा की वापसी! ये 3 खिलाड़ी बाहर, RCB के खिलाफ पंजाब की प्लेइंग-11 फाइनल

Published - 17 May 2026, 08:24 AM | Updated - 17 May 2026, 08:27 AM

PBKS

PBKS : आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और अब पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना टेबल टॉपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने जा रहा है। यह अहम मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में रविवार दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा।

पंजाब किंग्स (PBKS) ने इस सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी, जहां टीम ने शुरुआती 7 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज की थी, जबकि एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। हालांकि इसके बाद टीम की लय पूरी तरह बिगड़ गई और पिछले पांच मुकाबलों में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा।

इसी वजह से अब पंजाब पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है। ऐसे में आरसीबी के खिलाफ यह मुकाबला टीम के लिए करो या मरो जैसा बन चुका है।

इस अहम मैच के लिए पंजाब किंग्स (PBKS) की संभावित प्लेइंग XI भी सामने आ चुकी है, जिसमें लोकी फर्ग्युसन, मार्कस स्टोइनिस और नेहल वढेरा की वापसी हो सकती है, जबकि तीन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

फर्ग्युसन-स्टोइनिस-वढेरा की होगी वापसी

आरसीबी के खिलाफ होने वाले इस अहम मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) अपनी प्लेइंग XI में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है। टीम में लोकी फर्ग्युसन, मार्कस स्टोइनिस और नेहल वढेरा की वापसी देखने को मिल सकती है।

ये तीनों खिलाड़ी पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब की अंतिम प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे, जिसके चलते टीम को संतुलन की कमी भी महसूस हुई थी।

फर्ग्युसन की वापसी से गेंदबाजी आक्रमण को अतिरिक्त गति और अनुभव मिलेगा, वहीं स्टोइनिस टीम को एक बेहतरीन ऑलराउंड विकल्प प्रदान करते हैं जो बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सकते हैं।

दूसरी ओर नेहल वढेरा मध्यक्रम को मजबूती देने का काम कर सकते हैं। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स इस मुकाबले में अपनी सबसे मजबूत संयोजन के साथ उतरना चाहेगी, ऐसे में इन तीनों खिलाड़ियों की वापसी टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकती है।

यह तीन खिलाड़ी होंगे बाहर

आरसीबी के खिलाफ पंजाब किंग्स (PBKS) अपनी प्लेइंग XI में बड़े बदलाव कर सकती है, जिसमें सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन और जेवियर बार्टलेट को बाहर बैठाया जा सकता है। ये तीनों खिलाड़ी पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम का हिस्सा थे, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा।

सूर्यांश शेडगे को मिले मौके का वह पूरी तरह फायदा नहीं उठा सके और उन्होंने 5 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाए। वहीं तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट गेंदबाजी में काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 51 रन लुटा दिए। दूसरी तरफ मार्को यानसेन भी बल्ले और गेंद दोनों से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।

उन्होंने बल्लेबाजी में सिर्फ 2 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में 4 ओवर में 51 रन देकर सिर्फ 1 विकेट हासिल कर सके। ऐसे में प्लेऑफ की रेस को देखते हुए पंजाब किंग्स टीम संतुलन और बेहतर प्रदर्शन के लिए इन तीनों खिलाड़ियों को बाहर बैठाने का फैसला कर सकती है।

PBKS vs RCB : दोनों टीमों का हेड टू हेड मुकाबला

पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल इतिहास में हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें आरसीबी ने 19 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पंजाब किंग्स ने 18 मुकाबलों में बाजी मारी है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखें तो दोनों टीमों के बीच मुकाबला लगभग बराबरी का रहा है, जिससे इस मैच के रोमांचक होने की उम्मीद और बढ़ जाती है।

आईपीएल 2026 में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होने जा रही हैं। इससे पहले दोनों टीमों की आखिरी भिड़ंत आईपीएल 2025 के फाइनल में हुई थी, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

उस जीत के साथ आरसीबी ने अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए आईपीएल इतिहास की पहली ट्रॉफी जीती थी। ऐसे में पंजाब किंग्स के पास अब उस हार का बदला लेने का भी शानदार मौका होगा।

RCB के खिलाफ पंजाब की प्लेइंग-11 इस प्रकार हैं :

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, मार्कस स्टोइनिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, लोकी फर्ग्युसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, कूपर कॉनॉली

Tagged:

cricket news PBKS vs RCB PBKS Playing XI IPL 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com